Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
राम नवमी 2017: केवल उत्तर भारत ही नहीं दक्षिण भारत में भी उत्साह के साथ मनती है राम नवमी
जहां उत्तर भारत और गुजरात में नवरात्रि मनाई जाती है वहीं, दक्षिण भारत में लोग रामनवमी का त्योहार मनाते हैं।
पूरे भारत में कल राम नवमी का पावन त्योहार मनाया जाने वाला है। यह दिन हिंदू कैलेंडर के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण दिन भी है क्योंकि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है।
जहां उत्तर भारत और गुजरात में नवरात्रि मनाई जाती है वहीं, दक्षिण भारत में लोग रामनवमी का त्योहार मनाते हैं। यह त्योहार यहां पर काफी महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, खासतौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि में तो इसकी रौनक देखने लायक होती है।

साउथ में ऐसे मनाई जाती है राम नवमी
दक्षिण भारत में रामनवमी के दिन सुबह से ही पूजा अर्चना के लिये लोग मंदिरों में जुट जाते हैं। भजन, किर्तन और राम का जन्मदिन मनाने के साथ-साथ भक्तगण राम, सीता और लक्षमण की शोभा यात्रा भी निकालते हैं। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के अलावा, रामेश्वरम मंदिर एक और पवित्र स्थल है जहां इस दिन को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

दक्षिण भारत में कैसा होता है प्रसादम
यहां रामनवमी के दिन मंदिरों में पानकम् नामक पेय तैयार किया जाता है, जो कि गुड़, इलायची और अदरक दृारा तैयार किया जाता है। वहीं गर्मी का मौसम होने की वजह से नीर मोर नामक छाछ जैसा पेय भी तमिलनाडु में प्रसाद के रू में मिलता है।

इन चीजों के अलावा एक सलाद नुमा प्रसाद भी तैयार करते हैं, जो कि भिगोई हुई मूंग दाल में नमक, हरी मिर्च, घिसा गाजर और घिसा नारियल डाल कर तैयार किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications