Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
नवरात्रि 2019: इस तारीख से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, जानें घट स्थापना की तिथि
माता के भक्त बेसब्री से नवरात्रि का इंतजार करते हैं। भारत में हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक नवरात्रि भी है। इस दौरान माता के अलग अलग नौ रूपों को पूजा जाता है। साल में चार बार चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ महीने में नवरात्र आते हैं। आश्विन माह में पड़ने वाले नवरात्र को शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। माता के इन नौ दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इस साल 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे।

मिलता है मां का आशीर्वाद
लोगों की ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां की असीम कृपा अपने भक्तों पर बरसती है। लोग सुख, शांति, समृद्धि और यश पाने के लिए उनकी आराधना करते हैं। हिंदू धर्म में मां दुर्गा को आद्यशक्ति के रूप में पूजा जाता है और ये अपने भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी करती हैं। देवीभागवत पुराण की मानें तो आश्विन माह में जो व्यक्ति माता की पूजा करता है उन पर पूरे वर्ष मां का आशीर्वाद बना रहता है।

शारदीय नवरात्रि 2019 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर, रविवार से शुरू होंगे और नवमी 7 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी।

किस तिथि पर होगी किस देवी की पूजा
29 सितंबर (रविवार) - प्रतिपदा, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
30 सितंबर (सोमवार) - द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
1 अक्टूबर (मंगलवार) - तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजा
2 अक्टूबर (बुधवार) - चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
3 अक्टूबर (गुरुवार) - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
4 अक्टूबर (शुक्रवार) - षष्ठी, मां कात्यायानी पूजा
5 अक्टूबर (शनिवार) - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
6 अक्टूबर (रविवार) - अष्टमी, मां महागौरी पूजा
7 अक्टूबर (सोमवार) - नवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा



Click it and Unblock the Notifications
