Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या है हिन्दु धर्म में मृत्यु का संकेत
मृत्यु का खयाल हमेशा भयानक होता है। फिर भी मृत्यु मानव जीवन का अवश्यम्भावी सत्य है। जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता है। मृत्यु के बारे में जो बात सबसे ज्यादा परेशान करती है वह यह है कि मृत्यु के बाद क्या होता है। मृत्यु के बाद कोई दुनिया है कि हम ब्रह्माण्ड से यूँ ही विलुप्त हो जाते हैं। इन परेशान करने वाले सवालों ने हमेशा मानव जाति को चिन्तित किया है जिसके कारण मानव हमेशा मृत्यु से बचना चाहता है। परन्तु मृत्यु को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसा कहा जाता है कि मौत खामोशी से आती है और जब आपकी मृत्यु होगी तो आपको पता भी नहीं चलेगा। लेकिन भारतीय धर्मग्रन्थों ऐसे कई संकेतों को सूचीबद्ध किया है जिनसे यह पता चलता है कि मृत्यु आने वाली है। आपके मरने के बाद होंगी ये पांच अद्भुत चीजें
मृत्यु के संकेतों का प्रथम उल्लेख शिव पुराण में मिलता है। शिव पुराण के अनुसार एक बार देवी पार्वती ने भगवान शिव से मृत्यु के संकेतों के बारे में पूँछा। किसी को कैसे पता चल सकता है कि उसकी मृत्यु होने वाली है। इस पर भगवान शिव ने देवी पार्वती को मृत्यु के बारे में समझाया। भगवान शिव ने ऐसे 10 संकेतों के बारे में बताया जिन्हें मृत्यु की ओर अग्रसर व्यक्ति में देखा जा सकता है। क्या आप इन संकेतों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें।

मृत्यु का संकेत नं0 1
जब त्वचा का रंग पीला या सफेद पड़ जाये जिसमें हल्की लाली भी हो तो इससे पता चलता है कि व्यक्ति की मृत्यु अगले 6 महीने में हो जायेगी।

मृत्यु का संकेत नं0 2
जब व्यक्ति को अपना प्रतिबिम्ब शीशे या पानी में न दिखे तो उसकी मृत्यु अगले 6 महीने में हो जायेगी।

मृत्यु का संकेत नं0 3
जब व्यक्ति को हर चीज काली दिखने लगे तो यह संकेत करता है कि उसकी मृत्यु होने वाली है।

मृत्यु का संकेत नं0 4
अगर व्यक्ति का बायाँ हाथ एक हफ्ते के लिये फड़कता रहे तो इसका मतलब है कि वह केवल एक महीने और जियेगा।

मृत्यु का संकेत नं0 5
ऐसा कहा जाता है कि यदि व्यक्ति के संवेदी अंग पत्थर की तरह कठोर हो जायें तो वह 6 महीने मे मर जायेगा।

मृत्यु का संकेत नं0 6
जब व्यक्ति को चाँद, सूरज या अग्नि से निकलने वाला प्रकाश न दिखे तो उसकी मृत्यु निकट है।

मृत्यु का संकेत नं0 7
अगर व्यक्ति की जीभ अचानक फूलने लगे और मसूढ़ों से मवाद निकलने लगे तो ऐसे व्यक्ति ज्यादा दिन जीवित नहीं रहते।

मृत्यु का संकेत नं0 8
जब मनुष्य को आसमान में ध्रुव तारा न दिखाई दे तो इसका मतलब है उसकी मृत्यु अगले 6 महीने में हो जायेगी।

मृत्यु का संकेत नं0 9
जब व्यक्ति को सूरज, चाँद और आसमान लाल रंग के दिखने लगे तो समझना चाहिये कि मृत्यु निकट है।

मृत्यु का संकेत नं0 10
जब व्यक्ति को उल्लू या फिर खाली और नष्ट हुआ गाँव सपने में दिखाई दे तो उसकी मृत्यु निकट है।



Click it and Unblock the Notifications
