Latest Updates
-
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश
आपके घर के अंदर पहुंचकर आपको बर्बाद कर देती है ये चीजें, आज ही बाहर निकालें

कई बार आपके घर में कोई ऐसा समय आता है जब आपके लिए सारी चीजें उल्टी हो रही होती है। आपको ये समझ में नहीं आता है कि आप क्या करें और क्या ना करें।
आपके परिवार में कई बार ऐसा होता है कि लगातार घर में दिक्कते और पैसों की कमी बनी रहती है। कई बार घर में परेशानियों की वजह समझ में नहीं आ पाती है।
कभी पैसों की कमी तो कभी घर में किसी बीमारी या झगड़े होना आदि होता रहता है। इसकी मुख्य वजह है आपके घर में मौजूद कुछ चीजें। जो आपके लिए इन सारी परेशानियों का कारण बनती हैं।
आपने कभी ये सोचा है कि क्यों घर में पैसा नहीं आ पाता और क्यों बेवजह का कलेश होता रहता है। आज आपको हम इसी पर कुछ वास्तु टिप्स भी देने जा रहे है कि आपको किन चीजों को आज ही घर से निकाल देनी चाहिए। जानिए कौन सी है वो वस्तुएं....

कबूतरों को ना बनाने दे घोसला
आपको बता दें कि अगर आपके घर में कबूतरों का घोसला है तो आपको इसको आज ही घर से हटाकर बाहर फेंकना है। इससे आपके घर में मुसीबतों के अलावा और कुछ नहीं आता है। ये वास्तु के हिसाब से बिल्कुल गलत है।

ततैया का छत्ता
अगर आपके घर में ततैया छत्ता है तो आपको बता दें कि इसको अभी हटाना बहुत जरूरी है। ततैया का छत्ता अमंगल की निशानी होती है। इसके घर में होने से आपके घर में किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है। ये अशुभ होता है।

टूटा हुआ ग्लास
आपके घर में वास्तु के हिसाब से टूट हुआ सीसा कहीं पर भी नहीं होना चाहिए। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। टूटे हुए ग्लास के घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा भी घर में आने का अधिक चांस होते है।

चमगादड़ का घर में आना
आपके घर में अगर बार बार चमगादड़ आती जाती रहती है तो आपको इसे रोकना चाहिए। अगर आपने इसे नहीं रोका तो वास्तु के हिसाब से आपके घर में आपसी लड़ाई झगड़े होने शुरु हो जाएगें। इससे आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना होती है।

दीवारों पर दरारें
अक्सर देखा जाता है कि घर में जो दीवारे होती है उनमें पुराने होने पर या किसी और कारणवश दरारे पड़ जाती है और आपके द्वारा उसके नजरअंदाज किया जाता है। आपको बता दें कि ऐसा होना वास्तु के हिसाब से गलत है। ऐसा होने पर आपको धन की हानि होती है।

नल से पानी टपकते रहना
आपके घर में यदि को ऐसा नल है जिससे हमेशा पानी टपकता रहता हो। अगर ऐसा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ये आपके घर से बरकत खत्म करके धन की हानि होने का कारण बनता है। इसको आप आज ही ठीक कराएं।

मंदिर में बासी फूल
अगर आपके घर के मंदिर या किसी भी धार्मिक तस्वीर में बासी फूल रखे रहते है तो इनको आप आज ही हटाएं। इससे आपके घर में आर्थिक संकट आता है।

घर की छत पर कबाड़
आपके यहां अक्सर ये होता है कि आप घर से निकले कबाड़ को छत पर ही रख देते है तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती है। ऐसा करने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। इससे आपके घर में धन की कमी आती है।



Click it and Unblock the Notifications