Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Vivah Shubh Muhurat 2022: देखें जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन सी तारीखें रहेंगी शादी-विवाह के लिए शुभ
साल 2021 लगभग खत्म ही होने वाला है और इस वर्ष के सभी विवाह मुहूर्त भी समाप्त हो चुके हैं। अब नये वर्ष में फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त का इंतज़ार लोगों को है। हिन्दू धर्म में किसी भी कार्य के लिए शुभ मुहूर्त बहुत मायने रखता है और विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए तो परिवार सबसे अच्छा मुहूर्त ही तलाश करता है। हालांकि वर्ष 2021 में पहले के मुकाबले कम मुहूर्त थे और कोरोना के चलते भी कम शादियां संपन्न हुई, पर साल 2022 आपको निराश नहीं करने वाला है। आने वाले साल में आपको ढेर सारे विवाह मुहूर्त मिलने वाले है। आज हम लाये हैं वर्ष 2022 में विवाह की सभी शुभ तारीखें जिससे आप शादी की प्लानिंग बेहतर ढंग से कर पाएं।

जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
नए साल के शुरुआती महीने में 22, 23, 24 और 25 जनवरी की तारीखें आपके विवाह के लिए बेहद शुभ होंगी।

फरवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
फरवरी महीने में बहुत सारे मुहूर्त शादी के लिए शुभ होने वाले हैं। इस माह की 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख़ पर शादियां तय कर सकते हैं।

मार्च 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
मार्च महीने में केवल दो ही शुभ विवाह मुहूर्त हैं। 4 और 9 मार्च की तारीखें विवाह के लिए शुभ होंगी।

अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
इस माह में ढेर सारे शुभ मुहूर्त के संयोग हैं। 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख़ में से किसी एक मुहूर्त पर आप भी अपनी शादी फाइनल कर सकते हैं।

मई 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
मई के महीने में 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 एवं 31 तारीख़ को शादी के मांगलिक मुहूर्त हैं।

जून 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जून के महीने में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 जून की तारीख़ें शादी के लिए शुभ होने वाली हैं।

जुलाई 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जुलाई के महीने में 4, 6, 7, 8, और 9 तारीखको विवाह का मुहूर्त रहेगा। इसके बाद देव सोने का समय काल शुरू हो जाएगा और देवउठनी तक विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं होंगे।

नवंबर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
देवउठनी के बाद विवाह के मांगलिक कार्य दोबारा शुरू होते हैं। नवंबर के अंत में कुछ मुहूर्त मिलेंगे। 25, 26, 28 और 29 नवंबर को विवाह संपन्न किए जा सकते हैं।

दिसंबर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
पूरे साल की तरह आख़िरी महीने में भी अच्छे खासे मुहूर्त आपको मिलने वाले हैं। अगले साल के अंत में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 दिसंबर की तारीखें शादी के लिए शुभ होंगी।



Click it and Unblock the Notifications
