Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
क्या आपने भी सपने में अपने सारे दांत टूटते देखें हैं?

हमारे सपने हमें कुछ ना कुछ ऐसा महत्वपूर्ण बताने की कोशिश करते हैं जिनकी ओर हमें ध्यान ज़रूर देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि कुछ सपनों के संदेश समझने में आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और उसके मतलब को आप झट से समझ जाते हैं।
रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि लोग जीवन के किसी ना किसी पड़ाव पर सपने में अपने टूटते हुए दांत देखते हैं। इसका अनुभव कई लोगों द्वारा किया जा चुका है और ये अलग अलग चीज़ों की तरफ इशारा करता है। सपने में दांत टूटने का क्या अर्थ है इसके बारे में जानने के लिए ये लेख पढ़ें।

संभावना है कि आप अपना नियंत्रण खोने का अनुभव कर रहे हैं
ऐसा हो सकता है कि जब आप सपने में दांत गिरना देखें तब आप अपना कंट्रोल खोने का एहसास कर रहे हों। ये अलग अलग स्थिति की वजह से हो सकता है जैसे करियर में असफलता, नौकरी खो देना या फिर परिवार का दबाव बढ़ना। इस तरह की स्थिति के कारण आपको महसूस होगा की आपका अपनी आसपास की चीज़ों पर नियंत्रण ही नहीं है। आप खुद को असहाय सा महसूस करने लगते हैं।

जो दिल के बहुत करीब है उसे खोने का डर
अगर आप अपने जीवन की बहुत ही कीमती चीज़ जैसे पैसा या फिर बच्चों को खोने के डर से प्रभावित हैं तो इस वजह से भी आपको सपने में टूटते हुए दांत दिखाई दे सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर बहुत ज़्यादा भय या हार जाने के डर के कारण भी ऐसा सपना आ सकता है।

उम्र बढ़ने की वजह से आप तनाव में हों
अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो इसका मतलब है की आप उम्र बढ़ने की वजह से निराश होते जा रहे हैं। जीवन कम होने, पहले जैसी ज़िंदगी ना होने, स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने और स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से आपको तनाव महसूस होने लगता है। ऐसा लगता है जैसे आप खुद की अहमियत भूलने लगे हैं।

परिवार का कोई सदस्य हो बीमार
ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति दांतों से जुड़ा कोई सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि वो शख्स अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत संबंधी चिंता में डूबा हुआ है।

पैसों से जुड़ी परेशानी आपको कर रही है परेशान
अगर आपने भविष्य के लिए बचत नहीं की है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आपको दांत गिर जाने के सपने आएं। आपकी ये चिंता सपने में आपको परेशान कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
