Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
आपके ऑरा (आभा) का रंग क्या है?
सभी सजीवों के पास ऑरा होता है। “ऑरा” विद्युत् चुम्बकीय क्षेत्र होता है जो मानव शरीर को घेरे हुए होता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को एक पल में जानने का एकमात्र और तरीका यह है कि उसके ऑरा को देखा जाए क्योंकि ऑरा उस व्यक्ति के सतही व्यवहार के पीछे छुपे हुए मुखौटे के असली स्वभाव को दर्शाता है। हीलर्स तथा मनीषी यह महसूस कर सकते हैं, देख सकते हैं तथा आपको आपका रंग बता सकते हैं।
हमारे ऑरा का रंग हमें किस प्रकार परिभाषित करता है
प्रमुख रंगों के अलावा ऑरा हमारे विचार, भावनाओं और इच्छाओं को दर्शाता है जो सिर के ऊपर चमक, बादल या आग की तरह दिखाई देते हैं। उदाहरण के लिए ऑरा में ऑरेंज कलर (नारंगी रंग) शक्ति या लोगों को नियंत्रण में करने का विचार या इच्छा प्रकट करता है।
ऑरा के रंग तथा उनका अर्थ
ऑरा आपके विचारों, भावनाओं, सपनों तथा यहाँ तक कि आपके प्रति दूसरों की क्या भावनाएं हैं, आदि के बारे में बताते हैं। सामान्य तौर पर ऑरा जितना रंगीन, स्वच्छ और उजला होगा व्यक्ति उतना ही अधिक बेहतर और आध्यात्मिक रूप से उतना ही उन्नत होगा। इसके अलावा ऑरा में ऊर्जा का वितरण जितना अधिक समान वितरण होगा व्यक्ति उतना अधिक स्वस्थ और संतुलित होगा।

इन्द्रधनुष ऑरा
ये ऑरा हीलर्स में पाया जाता है, विशेष रूप से वे जिन्होंने शरीर के ऊर्जा क्षेत्रों के साथ काम करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। ये आम तौर पर रंगीन प्रकाश के टुकड़े की तरह दिखता है, सनबर्स्ट की तरह।
पीला ऑरा
पीले ऑरा का प्लीहा और व्यक्ति के ऊर्जा स्त्रोत से विशेष शारीरिक संबंध होता है। यदि आपके ऑरा का रंग उजला पीला है तो आप आध्यात्मिक रूप से प्रेरित हैं या आपको आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव हो रहा है। आपके आपस खिलाड़ी भावना है तथा आप अपने विचारों पर कार्य करते हैं।

गहरा पीला जिसमें हल्का भूरा भी हो
आप एक विद्यार्थी हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में दबाव महसूस करते हैं तथा परीक्षा में अच्छे नम्बर लाते हैं। आप सीखने के प्रति अपने प्रेम को खो चुके हैं तथा पढना आपके लिए थका देने वाला काम बन चुका है।
लेमन यलो (नीबू के रंग का पीला)
यह खो जाने के डर को दर्शाता है। यह नौकरी खो जाने, तलाक, जीवनशैली में परिवर्तन, तबियत ख़राब होना या अपने भाग्य पर नियंत्रण खो जाने का डर हो सकता है।
हल्का पीला
आपने हाल ही में एक आध्यात्मिक यात्रा शुरू की है, या आपने अव्यक्त मानसिक योग्यताओं की खोज की है। आपके अंदर उत्साह की एक नई भावना और भविष्य के लिए आशा है।

बैंगनी ऑरा
यह आध्यात्मिक विचारों को दर्शाता है। बैंगनी को कभी भी ऑरा में शक्तिशाली बिंदु नहीं माना जाता। यह केवल अस्थायी “बादल” और “आग” के रूप में दिखाई देता है तथा केवल आध्यात्मिक विचारों को प्रदर्शित करता है। हालाँकि यदि ऑरा का रंग बैंगनी है तो आप उच्चतम स्तर के दूरदर्शी हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं जो कल्पना कर सकते हैं तथा आध्यात्मिक प्रेम से दुनिया बदल सकते हैं।
टर्कआइज़ ऑरा (नीले तथा हरे का मिश्रण)
यह सक्रिय होने के गुण जैसे उच्च ऊर्जावान व्यक्तित्व को दर्शाता है जो प्रक्षेपण में और दूसरे लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होता है। ऐसे लोग जिनके ऑरा में टर्कआइज़ शक्तिशाली होता है, कई काम एक साथ कर सकते हैं तथा अच्छे आयोजक होते हैं। जब किसी चीज़ पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए ज़ोर डाला जाता है तो इन्हें बोरियत महसूस होती है। लोगों को टर्कआइज़ ऑरा वाले बॉस पसंद आते हैं क्योंकि इस प्रकार के बॉस अपने आदेशों को पूर्ण करने की आज्ञा देने के बजाय अपनी टीम को अपने लक्ष्यों को समझाते हैं तथा अपनी टीम को प्रेरित करते हैं
हरा ऑरा
हरे का अर्थ है शांत, ऊर्जा को संशोधित करने वाला तथा प्राकृतिक चिकित्सा करने वाला। सभी प्राकृतिक हीलर्स (चिकित्सक) के पास यह होना चाहिए। वे लोग जिनके ऑरा में हरा ऑरा मज़बूत होता है वे प्राकृतिक हीलर्स होते हैं। हरा ऑरा जितना मज़बूत होगा, उतना ही अच्छा हीलर होगा। उन्हें बागवानी पसंद होती है तथा सामान्यत: उनका हाथ हरा होता है – अर्थात उनके हाथों से वृद्धि होती है।
सफ़ेद ऑरा
सफ़ेद रंग एक शोर की तरह होता है, न कि संगीतमय धुनों का समूह (एकवर्णी)। शोर को संगीतमय धुन में बदलना असंभव है: अत: सफ़ेद ऑरा शरीर और दिमाग में शांति की कमी को दर्शाता है। ऐसा कहा जाता है कि मृत्यु के कई घंटे पहले ऑरा सफ़ेद हो जाता है तथा इसकी तीव्रता बहुत अधिक बढ़ जाती है।

लाल ऑरा
लाल ऑरा वाले व्यक्ति उत्साही और ऊर्जावान होते हैं, जो हमेशा किसी नए साहसिक काम की तलाश में होते हैं। वे खाने, घूमने और सेक्स साथी के बारे में साहसिक होते हैं। लाल ऑरा वाले व्यक्तियों का मंत्र होता है कि “मैं एक बार ज़रूर यह करने का प्रयत्न करूँगा।” उनके लापरवाह स्वभाव के कारण अक्सर वे अपने आप को मुसीबत में डाल लेते हैं।
लाल ऑरा वाले व्यक्तियों के गुण
लाल ऑरा वाले व्यक्तियों को गुस्सा जल्दी आता है तथा वे छोटी सी बात पर अपना आपा खो सकते हैं। परन्तु जब उन्हें मदद के लिए बुलाया जाता है तो वे अपने समय और ऊर्जा के साथ उदार हो जाते हैं। सामान्यत: ये शरीर और दिमाग से मज़बूत होते हैं तथा इन्हें आसानी से शारीरिक और मानसिक बीमारी नहीं होती। इनके मज़बूत स्वास्थ्य और फिटनेस के कारण लाल ऑरा वाले व्यक्ति शारीरिक होना पसंद करते हैं तथा खेलों में उत्कृष्ट होते हैं।
ऑरेंज ऑरा (नारंगी ऑरा)
ये लोग अपना जीवन बहुत ही उत्साह और जबरदस्त शारीरिक और सहज ज्ञान ऊर्जा के साथ जीते हैं। उके पास जीवन और गतिविधियों के लिए बहुत अधिक जुनून और धीरज होता है। वे जीवन, काम और संबंधों में आने वाली बाधाओं को महसूस करने और उनसे बाहर निकलने में बहुत सफल होते हैं। नारंगी रंग के ऑरा वाले व्यक्तियों के लिए खेलना ही काफी नहीं है। वे किसी भी कीमत पर जीत हासिल करना चाहते हैं। उनके जोखिम उठाने वाले स्वभाव के कारण ये लोग सफ़लता और असफलता के चरम सिरों के बीच झूलते रहते हैं।
नीला ऑरा
नीले ऑरा वाले व्यक्ति विश्व के महान संचारक होते हैं। उनमें अपने विचार, दृष्टिकोण और अवधारणाओं को अर्थपूर्ण ढंग से तथा करिश्माई तरीके से व्यक्त करने की योग्यता होती है। वे एक अच्छे लेखक, कवि और राजनीतिज्ञ होते हैं। नीले ऑरा वाले लोग बहुत विद्वान और बहुत अंतर्ज्ञानी होते हैं। कठिन निर्णय लेने में तथा कठिन चुनाव में निश्चित रूप से वे अपने दिल और दिमाग को संतुलित रखते हैं। वे अविश्वसनीय रूप से अच्छे आयोजक होते हैं तथा दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
सुनहरा ऑरा
सुनहरे ऑरा वाले व्यक्ति सुंदरता के प्रेमी होते हैं तथा उनका स्वभाव बड़ा कलात्मक होता है। वे जीवन में अच्छी चीज़ों की सराहना करते हैं तथा स्वयं को और अपने घर को सौंदर्य की उत्तम वस्तुओं से सजाना पसंद करते हैं। ये बहुत आकर्षक होते हैं तथा इन्हें अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना, प्यार और लोगों से प्रशंसा प्राप्त करना अच्छा लगता है। ये बहुत अच्छे श्रोता होते हैं तथा इनकी कंपनी में (साथ में) कोई भी आरामदायक, महत्वपूर्ण और दिलचस्प महसूस कर सकते हैं। सुनहरे ऑरा वाले व्यक्ति आलोचना से घृणा करते हैं तथा उनकी कमी उजागर होना वे बर्दाश्त नहीं कर सकते।
सिल्वर ऑरा (चांदी के रंग का ऑरा)
सिल्वर ऑरा वाले व्यक्ति संवेदनशील, अंतर्ज्ञानी, मानसिक क्षमता और व्यावहारिकता जैसे गुणों से युक्त होते हैं।
आपके ऑरा में सिल्वर रंग उपस्थित होना दिव्य उपस्थिति या स्त्रोत के साथ संबंध का लक्षण हो सकता है। वे लोग जिनके ऑरा सिल्वर होता है वे अपने चाहनेवालों में बहुत लोकप्रिय होते है। यदि आपका ऑरा सिल्वर है तो आप भी संवेदनशील, अंतर्ज्ञानी और पैसे के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं।
भूरा ऑरा
यह रंग यह दर्शाता है कि व्यक्ति स्वयं से बहुत कटा हुआ है तथा वह किसी भी आध्यात्मिक बात को नहीं मानता। ऐसे लोग हमेशा बहुत भौतिकतावादी और असभ्य होते हैं। यह रंग उन व्यक्तियों का होता है जो कई वर्षों के संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद सफल हुए हैं। भूरे ऑरा वाले व्यक्तियों में एक अच्छा गुण यह होता है कि वे राज़ को छुपाये रखने में श्रेष्ठ होते हैं।
काला ऑरा
ऑरा का यह रंग दुर्लभ होता है। इसका यह अर्थ होता है कि व्यक्ति ऊर्जा पिशाच हो सकता है। इसका यह अर्थ भी होता है कि उस व्यक्ति ने किसी को बहुत लंबे समय से माफ़ नहीं किया है तथा वह अपने दिल में बेचैनी लिए घूम रहा है। इस प्रकार की बेचैनी से आसानी से कोई भी बीमारी हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति लम्बे समय तक नकारात्मक रहता है तो यह रंग यह भी प्रदर्शित करता है कि अन्य नकारात्मक तत्व भी शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
