Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
जानें हिंदू धर्म में क्यों है पैरों में सोने के जेवर पहनने की मनाही
महिलाओं का गहनों के प्रति अलग ही प्रेम है और यदि वो गहने सोने को हों तो उनके चेहरे की खुशी अलग ही नजर आती है। शादी-ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्योहार, महिलाएं सजने-संवरने और गहने पहनने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। कोई औरत कितनी ही अमीर क्यों न हो, वो कभी सोने के आभूषण पैरों में नहीं पहनती है। लेख के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हैं कि आखिर क्यों महिलाएं पैर और कमर के नीचे कोई आभूषण क्यों नहीं पहनती है।

सोना है माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक
हिंदू धर्म में सोने को बहुत पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्वर्ण धातु भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। श्री हरि के साथ साथ माता लक्ष्मी को भी सोना बहुत प्रिय है। यही वजह है कि महिलाओं को कमर के नीचे सोने के कोई भी गहने पहनने की मनाही है। माना जाता है कि यदि कोई महिला सोने की पायल या बिछिया पहनती है तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाते हैं। घर में नकारात्मकता पैदा होती है। घर की शांति भंग हो जाती है और कंगाली छाने लगती है।

सोने की पायल न पहनने के पीछे वैज्ञानिक कारण
ऐसा माना जाता है कि सोने से बने जेवरात शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं तो वहीं चांदी धातु से बने गहने ठंडक देते हैं। मानव शरीर के ऊपरी हिस्से को ठंडक और नीचले हिस्से को गर्माहट की जरूरत होती है। पैरों में सोने की पायल या बिछिया जैसे आभूषण पहनने से शरीर में गर्माहट बढ़ सकती है। यही वजह है कि कमर से नीचे चांदी के गहने ही पहने जाते हैं ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे।

सोना न पहनने के अन्य कारण
कोई भी महिला ये नहीं चाहेगी कि सोने से बने महंगे गहने को वो पैरों में पहने और उसमें धूल-मिट्टी लगे। इससे गहने खराब हो सकते हैं या फिर उनकी चमक कम हो सकती है। हर औरत को तब और भी ज्यादा ख़ुशी मिलती है जब कोई सामने से उनके गहनों की तारीफ करता है। पैरों में पहने गहनों पर नजर कम ही पड़ती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications