Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Surya Grahan Me Sambhog: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कल, कपल्स यौन संबंध बना सकते हैं या नहीं?
Surya Grahan Me Sambhog Kar Sakte Hain Ya Nahi: हिन्दू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चन्द्र ग्रहण का बेहद ख़ास महत्त्व होता है। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। इसी दिन चैत्र माह की सोमवती अमावस्या भी है।
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच दिन के समय आता है और सूर्य के प्रकाश को धरती तक आने में बाधित करता है। हालांकि अक्टूबर माह में लगने जा रहा ये सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा, इसी कारण यहाँ सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन इसके बावजूद लोगों को कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें -

सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024 Date, Kitne Baje Shuru Hoga Surya Grahan)
पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या यानि 8 अप्रैल दिन सोमवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस 2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य आ जाता है। इस वजह से सूर्य पर ग्रहण लग जाता है।
सूर्य ग्रहण 2024 का समय (Surya Grahan 2024 Timing and Duration)
सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। ये सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से मीन राशि स्वाति नक्षत्र में लगेगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए? (Surya Grahan Me Kya Nahi Karna Chahiye?)
सूर्य ग्रहण के दिन मंदिर जाने से बचें। ग्रहण के सूतक काल के दौरान ना ही मंदिर जाना चाहिए और ना ही घर के पूजाघर में पूजा करनी चाहिए।
ग्रहण काल के दौरान किसी भी पूजनीय चीज़ों को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इस दौरान तुलसी को भी ना छुएं। इस समय फूलों को भी तोड़ने की मनाही होती है।
ग्रहणकाल में घर में कैंची का भी प्रयोग ना करें।
ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बिलकुल भी नहीं निकलना चाहिए वरना इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। शास्त्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के दौरान विशेष नियम बताये गए हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं पकाना चाहिए। इस दौरान न ही खाना बनाएं और ना ही सूतक काल के दौरान खाना खाएं।
सूर्य ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। साथ ही अपने व्यवहार को शांत बनाये रखना चाहिए।
ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाना (Kya Surya Grahan Me Sex Kar Sakte Hain?)
वैदिक ज्योतिष के जानकारों की मानें तो ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। वहीं शारीरिक संबंध बनाने के समय अत्यधिक ऊर्जा का आदान प्रदान होता है। ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के भीतर प्रवेश न कर पाए इस वजह से ग्रहण के समय में कपल्स को शारीरिक संबंध बनाने से बचने की सलाह दी जाती है।
वहीं विदेशों में इस तरह की कोई मनाही नहीं है। सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के कारण कई बार ग्रहण के समय लोगों में यौन इच्छा बढ़ जाती है। ग्रहण व्यक्ति की चाहत को प्रभावित कर देते हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान ज़रूर करें ये कार्य (Surya Grahan Me Kya Karna Chahiye?)
ग्रहण काल के दौरान धुप अगरबत्ती जलाकर रखें। इससे घर में ग्रहण के समय भी सकारात्मकता और अच्छी ऊर्जा बनी रहती है। ग्रहण के समय ईश्वर का ध्यान लगायें।
ध्यान रहे कि खाने पीने की चीज़ों में ग्रहण से पहले ही कुछ तुलसी के पत्ते डाल दें, इससे वे दूषित होने से बच जायेंगे।
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ ख़ास मंत्रों का जाप ज़रूर करें - (Surya Grahan Ke Samay Kaun Sa Mantra Padhe?)
"ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।"
"ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।"
"विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत,दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
