Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Intimate Dreams Meaning: यौन संबंध से जुड़े सपने देखने का क्या है मतलब? स्वप्न शास्त्र में है इसका जवाब
Intimate Dreams Meaning in Hindi: सपनों की दुनिय विचित्र दुनिया है जहां कभी कभी हम वो देखते हैं जो कभी कल्पना भी नहीं करते हैं। फिर सोचते हैं कि सपने में जो देखा उसका मतलब क्या था? आप सही सोचते हैं क्योंकि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक़ सपने संकेत देते हैं और उसे थोड़ा सीरियस जरुर लेना चाहिए। अगर आप सपने में यौन सम्बन्ध बनाते हुए देखते हैं तो फिर इसका भी संकेत हैं। आइये जानते हैं।

मौजूदा पार्टनर के साथ सपने में संबंध बनाते देखना
सपने में यौन सम्बन्ध बनाने के कई संकेत हो सकते हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से सम्बन्ध बना रहे हैं और किसके साथ बना रहे हैं। अगर आप अपने वर्तमान जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध बना रहे हैं तो इसका संकेत ये हो सकता है कि आप संतान उत्पति की इच्छा रखते हैं। एक और संकेत है कि आप दोनों के बीच सम्बन्ध बहुत मैच्योर हो रहा है। आने वाले दिनों में रोमांस का तड़का आपके लाइफ को और भी खुशनुमा बनाने वाला है।
सपने में अपने एक्स के साथ खुद को संबंध बनाते देखना

अगर सपने में यौन सम्बन्ध अपने पूर्व प्रेमी के साथ या किसी अपरिचित के साथ बनाते हैं तो इसके दो संकेत हैं। एक तो आपने अपने जीवन में कुछ ऐसे निर्णय लिए हैं जिसे आप लेना नहीं चाहते थे लेकिन पारिवारिक या सामाजिक दबाव में आकर आपने वो निर्णय लिया है। दूसरा संकेत ये है कि आपके मन में अभी भी पूर्व प्रेमी के लिए फीलिंग्स बची हुई हैं। ऐसे सपनों का भविष्य की ओर ये संकेत है कि आपके जीवन में कुछ ऐसा होने वाला है जो आपके लिए ख़ुशी लाएगा। आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
सपने में किसी को किस करते हुए देखने का मतलब
जीवन में आपके आस पास ऐसे कई लोग हो सकते हैं जिन्हें आप बहुत चाहते हैं लेकिन आप इजहार नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार उस व्यक्ति को आप सपने में चुमते हैं। गालो पर किस करने का मतलब है कि उस शख्स के लिए आपके मन में बहुत प्रेम है। ऐसे सपनों का संकेत ये है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है और अगर शादीशुदा हैं तो फिर पार्टनर के साथ सम्बन्ध और भी मधुर होने वाले हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
