Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Vaishakh Amavasya Vrat Katha: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर पढ़े ये व्रत कथा, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
Vaishakh Amavasya Vrat Katha In Hindi: सनातन धर्म में वैशाख अमावस्या का दिन पितृ दोष शांति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी के किनारे या किसी भी पवित्र स्थान पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध-तर्पण, पिंडदान आदि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि वैशाख अमावस्या पर पितरों के लिए दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, वंश में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 17 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन आप पूजा करने के साथ वैशाख अमावस्या के व्रत की कथा जरूर पढ़ें। मान्यताओं के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन इस व्रत कथा के पाठ से पितर प्रसन्न होते हैं। तो आइए, जानते हैं वैशाख अमावस्या व्रत कथा के बारे में -

वैशाख अमावस्या 2026 कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल, गुरुवार को रात 8 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 17 अप्रैल की शाम 5 बजकर 21 मिनट बजे पर होगा। उदया तिथि के आधार पर वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि सूर्योदय के समय में वैशाख अमावस्या का स्नान और दान होता है।
वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त
वैशाख अमावस्या के दिन स्नान और दान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन बह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
वैशाख अमावस्या की व्रत कथा
वैशाख अमावस्या की व्रत कथा का उल्लेख स्कंद पुराण में मिलता है। इस कथा के अनुसार प्राचीन समय में धर्मवर्ण नाम के एक ब्राह्मण रहते थे, जो अपने नाम के अनुरूप अत्यंत धार्मिक और सदाचारी थे। वे नियमित रूप से भगवान का भजन-कीर्तन करते और सत्संग में समय बिताते थे। एक बार उन्होंने एक सिद्ध पुरुष से सुना कि कलयुग में भगवान विष्णु का स्मरण करना सबसे श्रेष्ठ माना गया है। अन्य युगों में जो पुण्य कठोर तपस्या से प्राप्त होता था, वही फल कलयुग में केवल विष्णु जी के ध्यान से ही मिल जाता है। यह बात सुनकर धर्मवर्ण ने संसार के मोह-माया का त्याग कर संन्यास ले लिया और भगवान की भक्ति में लीन होकर भ्रमण करने लगे।
एक दिन जब वे गहरे ध्यान में थे, तो उनका सूक्ष्म शरीर पितृलोक पहुंच गया। वहां उन्होंने अपने पूर्वजों को कष्ट भोगते हुए देखा। उन्होंने इसका कारण पूछा, तो पितरों ने बताया कि उनके संन्यास लेने के कारण अब कोई उनके लिए पिंडदान करने वाला नहीं रहा, इसलिए वे इस पीड़ा को झेल रहे हैं। उन्होंने धर्मवर्ण से आग्रह किया कि वे पुनः गृहस्थ जीवन अपनाएं और संतान उत्पन्न करें, जिससे उनके पितरों का उद्धार हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वैशाख अमावस्या के दिन विधिपूर्वक पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
पितरों की बात सुनकर धर्मवर्ण ने गृहस्थ जीवन में लौटने का संकल्प लिया। पितृलोक से वापस आकर उन्होंने विवाह किया और वैशाख अमावस्या के दिन विधि-विधान से पिंडदान किया। उनके इस पुण्य कार्य से उनके पितरों को मुक्ति प्राप्त हुई।



Click it and Unblock the Notifications
