Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Yogini Ekadashi Upay: जीवन में नकारात्मकता, हर काम में आ रही बाधा, तेजपत्ते के इन आसान उपायों से पाएं राहत
वैसे तो एकादशी की सभी तिथियां बहुत खास मानी जाती हैं। एकादशी का व्रत करने से जातक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की कई समस्याओं से राहत भी मिलती है।
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन न सिर्फ श्रीहरि की कृपा पायी जा सकती है बल्कि कुछ उपायों की मदद से जीवन की अन्य मुसीबतों से भी बचा जा सकता है।
इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून बुधवार को रखा जाएगा। इस मौके पर हम आपको तेज पत्तों से किये जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि योगिनी एकादशी के दिन तेजपत्तों का किस तरह से इस्तेमाल करके धन संबंधी, वैवाहिक समस्या, घर के कलेश आदि से छुटकारा पाया जा सकता है।
दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी को दूर करने के लिए उपाय
पति पत्नी के रिश्ते में समय के साथ प्यार और तकरार दोनों बढ़ते हैं। वैवाहिक जीवन में नोकझोंक चलती रहती है लेकिन यदि ये सिलसिला बहस और लड़ाई झगड़े तक पहुंच जाता है तो मानसिक चिंता का कारण भी बनने लगता है। ऐसी स्थिति में तेज पत्ते पर सिंदूर लगाकर इसे पति पत्नी साथ में भगवान विष्णु को अर्पित करे। यदि कोई जातक विवाह में देरी की समस्या से जूझ रहा है तो वो भी ये उपाय करे। जल्द ही शादी के योग बन पड़ेंगे।

धन प्राप्ति के लिए उपाय
योगिनी एकादशी के दिन आप 5 तेज पत्ते के साथ 5 काली मिर्च लें और इसे जला दें। अब घर में पैसे रखने वाली जगह या तिजोरी में इसका धुआं करें। इसका सकारात्मक परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा। अटका हुआ धन वापस आएगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।

घर के क्लेश को दूर करने के उपाय
घर में आये दिन फिजूल की लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव चलता है और कोई किसी से बात नहीं करना चाहता है तो ये उपाय आपको राहत दे सकता है। रात में सोते समय परिवार के सभी सदस्यों के तकिये के नीचे तेजपत्ता रख दें और अगले दिन सभी तेजपत्तों को पीपल के पेड़ पर बांध दें।

घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए उपाय
यदि घर में आपको नेगेटिव ऊर्जा का एहसास होता है। मन भारी और उदास रहता है तो आपको तेज पत्ते का ये उपाय जरूर करना चाहिए। आप 7 तेज पत्ते और एक चम्मच नमक लें और उसे जला दें। इसे घर में घुमाएं और फिर दूर फेंक दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
