Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
बैसाखी पर पाक के हस्नाबदल में लगता है श्रद्धालुओं का तांता

पाकिस्तान के हस्नाबदल कस्बे के पंजा साहिब गुरुद्वारे में दुनिया भर से तीर्थयात्री पहुंचने लगे हैं। इस बार भारत सहित लगभग 20,000 से अधिक विदेशी सिख श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। पंजा साहिब में प्रतिवर्ष बैसाखी के मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है।
हर साल मेले में भाग लेने के लिए देश-विदेश से भक्तजन यहां पहुंचते हैं। बताया जाता है कि भारत में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, लाहौर के समीप ननकाना साहिब के बाद पंजा साहिब सिखों का तीसरा प्रमुख धार्मिक स्थल है।
पंजा साहिब गुरुद्वारे की कार्यवाहक समिति के सदस्य कबीर सिंह ने बताया कि बैसाखी के मौके पर इस वर्ष लगभग 20,000 श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भारत से लगभग 2,000 तीर्थयात्री अब तक यहां पहुंच चुके हैं। सिंह के अनुसार भारत के साथ-साथ कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप से भी बढ़ी संख्या में श्रद्धालु यहां बैसाखी पर्व मनाने के लिए आ रहे हैं। भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से उनके ठहरने के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
