Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रबल गुरुंग की ड्रेस में दिखी सिपंल सी काजोल एकदम स्टाइलिश
यूनाइटेड हैंडवॉशिंग कैंपेन के दौरान काजोल ने हमें तब चौंका दिया जब वे कैंपेन पर प्रबल गुरुंग के आउटफिट में आईं। बहुत समय के बाद, काजोल को हमने किसी स्टाइलिश ड्रेस मे देखा। कई सारे ईवेंट्स में अब काजोल अपने पहनावे को लेकर खास ध्यान देने लग गई हैं। लाइफबॉय की ब्रांड एंबेसडर काजोल संयुक्त राष्ट्र महासभा सप्ताह (UNGA), में बाल मृत्यु - दर को कम करने के लिये हैंड वॉशिंग को बढ़ावा देने के लिये पहुंची।
वहां पर काजोल दो बार देखी गई। पहली बार जब वे आई तो, उन्होंने प्रबल गुरुंग दृारा डिजाइन की हुई आउटफिट पहनी। जब काजोल दुबारा दिखीं तो उन्होनें सब्यसाजी की प्लेन ब्लैक रंग की लेस वाली खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी।

काजोल ने काले और गुलाबी रंग की डिजाइन वाली ड्रेस पहनी थी जिसकी चोली पर भारी अलंकृती थी। ड्रेस के निचले हिस्से में वैसा ही काम किया हुआ था जैसा चोली पर किया गया था। ड्रेस की चोली इतनी स्टाइलिश थी कि वह देखने में कुछ जैकेट नुमा लग रही थी। काजोल इस घुटने तक लंबाई वाली काली ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होनें इस ड्रेस को हल्के मेकअप के साथ अच्छी तरीके से कैरी किया था।
हमारी उम्मीदों के अनुसार काजोल हमेशा ही सिंपल और ग्रेसफुल ही दिखाई पड़ती हैं। उनका कम से कम मेकअप और साधारण सा लुक ही उनकी पहचान है। काजोल ने सिपंल सा आई मेकअप किया था जो कि प्रबल गुरुंग की ड्रेस के साथ बिल्कुल मैच कर रहा था। इसके अलावा न्यू लिप ग्लास के साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था।



Click it and Unblock the Notifications
