Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
पुरुषों के वॉर्डरोब में जरुर होने चाहिये ये कपड़े
फैशन के इस दौर में आप जो पहनते हैं, लोग उसी से आपके बारे में अंदाजा लगाते हैं। खासतौर से पुरुषों के लिए लेटेस्ट ट्रेंड और फैशन से दूरी बना पाना मुश्किल हो जाता है। आपको नए ट्रेंड से अप टू डेट रहना ही होगा। फैशन के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए जरूरी है कि आपके वॉर्डरोब में कुछ चीजें जरूर हों। आप पार्टी और ऑउटिंग के लिए एक ही ड्रेस का सहारा नहीं ले सकते। अगर आप ऐसा करेंगे तो मुमकिन है कि आपकी गर्लफ्रेंड भी आपसे नाराज हो जाए।
आपके वॉर्डरोब में ऐसे कपड़े तो होने ही चाहिए जो पार्टी और प्रोफेशनल जरूरतों को पूरा करते हों। अगर आपको बॉस के सामने प्रेजेंटेशन देना है तो क्या आप स्नीकर पहनना पसंद करेंगे? नहीं ना। इसी तरह आप सफेद कपड़े पहन कर नाइट पार्टी में नहीं जा सकते। इसलिए जरूरी है कि आपके वॉर्डरोब में अलग-अलग मौके के लिए अलग-अलग कपड़े हों। आप बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि किसी इवेंट के ड्रेस के लिए आपको बार-बार दुकान पर जाना पड़े।
हर मौके पर उसी के हिसाब से ड्रेस पहना अपको सही रूप में पेश करता है। इससे आपकी पर्सनाल्टी और नजरिए का पता चलता है। साथ ही यह फैशन के बारे में आपकी जानकारी को भी दर्शाता है। क्या आपने ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, सैफ अली खान को नहीं देखा। किस तरह से यह अलग-अलग मौकों पर अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चा में रहते हैं। आप भी सही कपड़े का चुनाव करके अपने आप को बेहतर तरीके से पेश कर सकते हैं।

1. खाकी और जींस
ये कैजुअल ड्रेस हैं। आपके वॉर्डरोब में कैजुअल ऑउटिंग के लिए कुछ जींस और एक जोड़ा खाकी होना ही चाहिए।

2. जूते
आपको फॉर्मल ड्रेस में कहीं जाने के लिए आपके पास एक जोड़े से अधिक जूते होने ही चाहिए। साथ ही जींस और खाकी के लिए कम से कम एक जोड़ी कैजुअल स्नीकर्स भी रखें।

3. व्हॉइट फार्मल शर्ट
ऐसा नहीं कि सफेद कपड़े सिर्फ सिपॉलिटिकल क्लास के लिए है। जब इसे स्लिम फिट फॉर्मल पैंट के साथ पहना जाता है, तो व्यक्ति की पर्सनाल्टी खुलकर सामने आती है। सफेद शर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर किसी पर जचता है।

4. बेल्ट
आपके पहनावे में बेल्ट भी निहायत जरूरी है। आपके पास कैजुअल और फार्मल दोनों ड्रेस के लिए अलग-अलग बेल्ट होना चाहिए।

5. कैजुअल शर्ट
कई बार ऐसा होता होगा कि आप पार्टी की थीम को लेकर कंफ्यूज हो जाते होंगे। यानी आप यह तय नहीं कर पाते होंगे कि कैजुअल पहनें या फॉर्मल। ऐसे में बीच का रास्ता अपनाने के लिए आपको कैजुअल शर्ट की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप सफेद या रंगीन लाइन वाली शर्ट का चुनाव करें।

6. घड़ी
अपने वॉर्डरोब को पूर्ण रूप देने के लिए आपको कम से कम दो घड़ी की जरूरत पड़ेगी। एक घड़ी जो आप जॉब पर जाते समय या फॉर्मल पार्टी में पहनेंगे और दूसरी घड़ी का इस्तेमाल आप कैजुअल ऑउटिंग के लिए कर सकते हैं।

7. सूट और ब्लेजर
आपको अपने ज्यादातर काम और फॉर्मल पार्टी के लिए डार्क ब्लू सूट की जरूरत होगी। साथ ही आप नाइट पार्टी के लिए कैजुअल ब्लेजर और दिन की पार्टी के लिए व्हॉइट लाइन ब्लेजर का चुनाव कर सकते हैं।

8. टाई
अगर आप एक्जीक्यूटिव क्लॉस और बिजनेस क्लास से ताल्लुक रखते हैं, तो फिर टाई बेहद जरूरी है। यह आपके व्यक्तित्व को खुलकर सामने लाता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास टाई का पर्याप्त कलेक्शन हो ताकि आप किसी भी फॉर्मल ड्रेस के साथ इसका इस्तेमाल कर सकें।

9. कश्मीरी स्वेटर
ठंड का समय शुरू हो गया है और ऐसे में आपको इसकी जरूरत पड़ेगी। इस स्वेटर की खासियत यह होती है कि यह पतला होता है। यह न सिर्फ ठंड से बचाता है, बल्कि आपको एक अच्छा लुक भी प्रदान कराता है।

10. टी-शर्ट
आपके वॉर्डरोब में ढेर सारे टी-शर्ट होने चाहिए, ताकि आप किसी भी तरह के ऑउटिंग या पार्टी में जा सकें। टी-शर्ट में आप प्लेन, धारीदार और ग्राफिक्स वाले टी-शर्ट का चुनाव कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
