Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Manmohan Singh के बॉडीगार्ड रहे चुके यूपी के मंत्री ने बताया , क्यों BMW छोड़ मारुति 800 पसंद करते थे मनमोहन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रहे यूपी के मंत्री असीम अरुण ने उन्हें याद करते हुए एक खास बात साझा की, जो आजकल के नेताओं में दुर्लभ है। असीम अरुण ने बताया कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने हमेशा अपनी पसंदीदा गाड़ी, मारुति 800 के प्रति प्यार जाहिर किया।
हालांकि, प्रधानमंत्री होने के कारण उन्हें सुरक्षा के लिहाज से BMW जैसी महंगी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता था। यह उनके सरल स्वभाव और सादगी को दर्शाता था कि भले ही उन्हें विलासिता की गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन उनका दिल अपनी पुरानी मारुति 800 पर ही अटका हुआ था।

मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड असीम अरुण
मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रहे असीम अरुण ने उनके निधन पर एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं 2004 से लगभग तीन साल तक उनका बॉडी गार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरुनी घेरा होता है - क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम, जिसका नेतृत्व मुझे मिला। एआईजी सीपीटी के तौर पर मैं हमेशा उनके साथ, उनकी परछाई की तरह रहता था।"
मनमोहन सिंह के पास है कार
असीम अरुण ने अपने पोस्ट में बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के पास सिर्फ एक ही कार थी - मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी। असीम अरुण लिखते हैं, "डॉ. साहब बार-बार मुझे कहते थे, 'असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति)।' मैंने उन्हें समझाया कि यह गाड़ी उनके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, बल्कि इसके सिक्योरिटी फीचर्स एसपीजी द्वारा चुने गए हैं। हालांकि, जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता, तो वे हमेशा उसे देखकर उसे सम्मान देते थे, जैसे संकल्प दोहरा रहे हों कि मैं एक मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है।"
अब मंत्री हैं असीम अरुण
असीम अरुण 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे पहले आईपीएस अधिकारी थे जिन्होंने एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो कोर्स को स्वेच्छा से सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सुरक्षा के लिए एसपीजी की क्लोज प्रोटेक्शन टीम (एआईजी सीपीटी) का प्रमुख चुना गया था। 8 जनवरी 2022 को उन्होंने आईपीएस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में शामिल होने का ऐलान किया। इसके बाद, उन्होंने कन्नौज सदर से यूपी विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता। मार्च 2022 में वह योगी आदित्यनाथ सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।



Click it and Unblock the Notifications
