Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
प्रेमानंद महाराज से कैसे मिलें? यहां जानिए मिलने और बात करने की पूरी प्रक्रिया
How To Meet Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज अपने सत्संग, प्रवचनों और आशीर्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। हर भक्त के दिल में ये ख्वाहिश जरूर होती है कि एक बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन हो जाएं, उनके चरणों में बैठकर मन की व्याकुलता शांत हो जाए और उनके मधुर वचनों से जीवन को नई दिशा मिले। कई भक्त तो यही सोचते हैं कि काश हमें भी मौका मिले कि हम सीधे महाराज जी से मिल सकें, अपने सवाल पूछ सकें और उनका आशीर्वाद पा सकें।
लेकिन अक्सर मन में यही प्रश्न उठता है आखिर प्रेमानंद महाराज से कैसे मिला जाए और उनसे बात करने की प्रक्रिया क्या है? आज हम आपके लिए इस बात की ही जानकारी लेकर आए हैं कि प्रेमानंद महाराज से कैसे मिला जाए और उनसे बात कैसे करें। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं कि प्रेमानंद जी महाराज से कैसे मिला जाए।

कैसे मिल सकते हैं प्रेमानंद महाराज से?
प्रेमानंद महाराज के हर भक्त की इच्छा होती है कि वो एक बार उनसे मिले और अपने दिल की बात कहें। उन्हें अपना दर्द बताए और समाधान पाए। मगर दिल में ये सवाल जरूर होता है कि आखिर उनसे कैसे मिला जाए। बता दें कि इसके लिए आपको वृंदावन स्थित उनके श्री हित राधा केली कुंज आश्रम जाना होगा। वहां जाकर आपको टोकन लेना होगा।
2 दिन तक का लग सकता है समय
बता दें कि आपको टोकन लेने के लिए अपना आधार कार्ड साथ ले जाना होगा। टोकन मिलने की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से होती है और ये अगले दिन के लिए होती है। जान लें कि मिलने में 2 दिन का भी समय लग सकता है। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा और निर्धारित समय पर आश्रम पहुंचना होगा। जैसे ही आपका नंबर आएगा और आपको महाराज जी से मिलने का शुभ अवसर मिलेगा।
आश्रम में क्या-क्या नहीं ले जा सकते
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का अवसर हर कोई प्राप्त करना चाहता है और हमने ऊपर आपको बता भी दिया है कि उनसे मिलने के लिए टोकन लेने की प्रक्रिया किया है। अब ये भी जान लें कि आप आश्रम के अंदर क्या नहीं ले जा सकते। बता दें कि आश्रम में बच्चों को ले जाना मना है। फोन ले जाना मना है।
अकेले में भी मिल सकते हैं महाराज जी से?
कुछ लोग प्रेमानंद महाराज से अकेले में मिलने की इच्छा रखते हैं ताकि अपनी परेशानी को बता सकें। बता दें कि ये भी संभव है, जी हां, आपने सही सुना। अगर आप अकेले मिलना चाहते हैं तो आप 6 बजे आश्रम पहुंचे और टोकन लें और उनसे मिलने का अवसर प्राप्त करें। ध्यान रखने की बात ये है कि प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में जाने या उनसे मिलने के लिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की धांधली से बचें और खुद जाकर टोकन लें और महाराज जी से मिलें।



Click it and Unblock the Notifications
