Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी के दिनों में हाइकिंग के दौरान क्या पहने?
एक लम्बी पैदल यात्रा में अनेक चुनोतियाँ होती है जैसे की पहाड़ी इलाका, गंभीर मौसम की स्थिति, तापमान की स्थिति और एक दिन से अधिक पैदल चलने की चुनोती। आप अपनी यात्रा बढाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त रूप से स्थितियों के लिए तैयार हैं।
एक मनोरंजक पैदल यात्रा एक दुःस्वप्न में बदल सकती है अगर आपने सही कपड़े नहीं पहने हैं। तो ऐसे में अगर आप गर्मी के दिनों में हाइकिंग करने जा रहे हैं तो इन निर्देशो का ख्याल रखना ना भूले।

निर्देश:
1. छोटी आस्तीन की शर्ट पर एक लम्बी आस्तीन की शर्ट डाल लें- दोनों हल्के कलर की हो और ढीली हों, हल्का रंग सूरज की किरणों को प्रतिबिंबित करता है। चूंकि जलवायु गर्म है, तो आप शायद कम बाजू की शर्ट में ही ज्यादा दूरी तक यात्रा करेंगे। जब आपको सूर्य और कीड़े मकोड़ों से सुरक्षा की आवश्यकता हो तो बड़ी आस्तीन आपकी मदद करेगी। जब रात को तापमान कम हो जाता है तो भी लंबी आस्तीन सहायक होती है। सिंथेटिक सामग्री से बना हुआ शर्ट चुनें,सिंथेटिक कपडे सूती और उनी कपड़ों की तुलना में जल्दी सूख जाते हैं।
2. सूर्य की रोशनी से बचने के लिए लंबी पैंट या शॉर्ट्स पहनें- कीड़ों के काटने से बचने के लिए पैंट पहने। यदि नहीं, तो शॉर्ट्स भी मौसम के अनुसार पहन सकते हैं। या इस प्रकार का शॉर्ट पहने जिसमे घुटनों पर चेन हो जिससे जब चाहे आप मोड़ सकें और जब चाहे पैंट के रूप में इस्तेमाल करें। इस प्रकार के शॉर्ट्स आम तौर पर हल्के होते हैं जो कि नायलॉन पाँपलीन के कपडे से बने होते हैं और जल्दी सूखते हैं।
3. हवादार जूते और मोजे पहनें- नायलॉन के मोजे खरीदें जो कि विशेष रूप से गर्म मौसम में लंबी हाईकिंग के लिए बनाये जाते हैं। वाटरप्रूफ जूते अच्छी तरह हवादार नहीं होते हैं, इन्हें तब ही पहने जब आपको पता हो तो रास्ते में आपको पानी का सामना करना पड़ेगा।
4 चारों ओर से चौडी और छज्जेदार टोपी पहनें- इस प्रकार की हल्के रंग वाली टोपी पहने जो की सिंथेटिक सामग्री से बनी हो और हवादार हो। आपके सिर पर सूरज की रोशनी सबसे पहले पड़ती है अतः यात्रा के दौरान इसका ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है।
संकेत-
अपने बैग में एक हल्का बारिश जैकेट जरूर रख लें क्या पता रास्ते में मौसम ख़राब हो जाये| हमेशा सुरक्षित लंबी पैदल यात्रा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पर्याप्त पानी और अन्य विकल्प रख लें। लंबी पैदल यात्रा के दौरान एक दोस्त को साथ लें, और अन्य लोगों को बता दें कि आप कहाँ जा रहे हैं और कब तक वापस लोटेंगे?



Click it and Unblock the Notifications
