Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सासु मां न हो तो बायना किसे दें? जानें परंपरा और उपाय
Karwa Chauth Ritual Baina: महिलाओं का सबसे फेवरेट व्रत करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखा जाता है। परंपरा के अनुसार, व्रती महिला को बायना देने का महत्व है, जो आमतौर पर सासु मां को दिया जाता है। लेकिन कई बार परिस्थितियों के कारण सासु मां उपस्थित नहीं होतीं। ऐसे में सवाल उठता है कि बायना किसे दें और परंपरा पूरी कैसे हो?
अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी स्थिति है कि आपकी सास आपके पास नहीं है तो इस कंडीशन में आप किया करें और किसे दें बायना। ये हर महिला के जानने की बात है क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी सासु मां नहीं हैं।

बायना देने का महत्व (Karwa Chauth Ritual Baina)
बायना को सासु मां को देना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे पति के परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसमें आमतौर पर खाना, मिठाई, फल या कपड़े शामिल होते हैं। परंपरा का मूल उद्देश्य स्नेह और आशीर्वाद लेना है, इसलिए बायना देने का सही व्यक्ति चुनना बेहद जरूरी है।
सास न हो तो बायना किसे दें
इस दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत निर्जला रखा जाता है और इस दिन एक और खास परंपरा है जिसमें बहू अपनी सास को बायना देती हैं। मगर कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि सासु मां पास में होती नहीं हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अब बायना किसे दिया जाए।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो जान लें कि सासु मां नहीं है तो आप बायना अपनी ननद, ताई सास, चाची सास या फिर पंडिताइन को भी दे सकती हैं। इनमें से भी कोई नहीं है तो फिर आप बायना में निकाला गया खाना गाय को खिला सकती हैं और जो दक्षिणा है वो मंदिर में दे दें या किसी जरूरतमंद को दे दें।
बायना देने का तरीका (Karwa Chauth tradition Baina)
अब ये जान लें कि बायना देने का तरीका क्या होता है। इसके लिए साफ-सुथरी सी थाली तैयार करें। इसमें फल, मिठाई, कपड़े और अन्य उपयोगी वस्तुएं रखें। हां दक्षिणा रखना बिल्कुल भी न भूलें। जब चांद की पूजा कर लें तो उसके बाद पति के पैर छू आशीर्वाद लें और फिर सासु मां का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें बायना की थाली दें। उसके बाद ही आप भोजन ग्रहण करें।



Click it and Unblock the Notifications
