Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिंगल रहने के फायदे
हो सकता है कि आप इस बात को लेकर हमेशा दुखी रहती हों कि आपको अभी तक आपका सम वन स्पेशल नहीं मिल पाया। लेकिन सिंगल रहने के जो फायदे हैं वह आप अभी तक नहीं जान पाईं। किसी दूसरे इंसान के साथ पूरी जिंदगी बिताना एक बहुत ही अच्छा और यादगार लम्हा होता है, लेकिन सिंगल रहने के भी अपने अलग ही फायदे होते हैं।
इन अनमोल लम्हों को जितना हो सके उतना जियें क्योंकि हमें नहीं पता कि आपकी जिंदगी आगे चल कर किस प्रकार से बदल जाए और आपको अपने लिये ही समय ना मिले। इसलिये सिंगल रहिये और जितना हो सके उतना ज्यादा खुश रहिये। आइये जानते हैं सिंगल रहने के लड़कियों को क्या-क्या फायदे हैं।

सिंगल रहने के फायदे
आपके ऊपर किसी की जिम्मेदारी नहीं होती
जब आप सिंगल होती हैं तब आपके ऊपर केवल आपकी ही जिम्मेदारी होती है लेकिन जब आप शादी कर लेती हैं तो आपके साथ एक दूसरा परिवार होता है जिसको खुश करने की जिम्मेदारी केवल लड़कियों की ही होती है। यह जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ जाती है जब आपके बच्चे हो जाते हैं। इसलिये इस समय को खूब ज्यादा इंज्वाय करें।
आपका समय केवल आपका ही है
जब आप सिंगल होती हैं तब आप जितने समय भी चाहें उतने समय पर घर आ-जा सकती हैं, लाइब्रेरी में बैठकर घंटो किताबें पढ़ सकती हैं, मूवी देखने जा सकती हैं आदि। आप पूरी तरह से बिल्कुल फ्री होती हैं क्योंकि आपको अपना समय किसी को देना नहीं होता।
आपका पैसा केवल आपका ही है
आपको कोई जरुरत नहीं है कि अपने पैसों को ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर खर्च करें। या फिर खुद को ब्वॉयफ्रेंड के सामने अच्छा दिखाने के लिये हजारों रूपऐ के कपड़े और गहंने खरीदें। आपका पैसा आपका होता है इसलिये जैसे जी में आए आप उसे खर्च कर सकती हैं।
आपको किसी को जवाब नहीं देना पड़ता
जब आप सिंगल गर्ल होती हैं तो आपको किसी को जवाब देने की जरुरत नहीं होती। आपको यह नहीं बताना होता है कि आपको घर आने में देर क्यूं हो गई या फिर आप कितने बजे तक घर पर आएंगी।
आप अपने प्लान खुद बनाती हैं
अगर आपको किसी के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाना है तो, आपको इसके लिये किसी से पूछने की जरुरत नहीं पड़ती। यह बड़ा ही मजेदार होता है जब आप अचानक कहीं जाने का प्लान बनाती हैं। अपने समय को सिंगल रह कर भरपूर जियें और वह करें जो आपको पसंद हो।



Click it and Unblock the Notifications
