Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
खूबसूरत बिपाशा दिखीं सिल्क साड़ी और अनारकली सूट में
बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत सितारा बिपाशा बसु हैं, जिन्हें देख कर हर किसी का मन डोलने लगता है। बॉलीवुड ब्यूटी बिपाशा बसु बहुत ही अच्छे तरीके के कपड़े पहनती हैं और देखने में बड़ी ही खूबसूरत लगती हैं। अभी हाल ही में हमने उन्हें तीन ईवेंट अटेंड करते हुए देखा था। तीनों ही ईवेंट पर बिपाशा ने बहुत ही खूबसूरती से खुद को पेश किया और हमें अपने ड्रेसिंग सेंस के मामले में बिल्कुल भी निराश नहीं किया।
जब बिपाशा बसु पबलिक में निकली तो, वहां पर मौजूद लोगों की धड़कने जैसे रुक सी गई हों। बिपाशा ने अपने कपड़ों के लिये बहुत ही जाने माने और अच्छे डिजाइनरों को चुना था। बिपाशा बसु ने मनीष मल्होत्रा और सोनाक्षी राज के डिजाइनर कपड़ों का चुनाव किया। स्टार गिल्ड अवार्ड 2014: बिपाशा बसु

बिपाशा बसु सोनाक्षी राज की ड्रेस में
बिपाशा ने ईवेंट में सोनाक्षी राज की डिजाइनर क्रीम कलर की साडी गाउन पहनी हुई थी। इस साड़ी की सबसे खास बात जो हमें लगी वह थी साडी के ऊपर प्यारी सी कढ़ाई। यह वही डिजाइनर साड़ी है जिसको प्राची देसाई ने पहन कर स्प्रिंग समर कलेक्शन में रैंप पर वॉक किया था। प्राची की साड़ी का फैबरिक शिफॉन था और वहीं बिपाशा का फैबरिक सिल्क का था।
बिपाशा बसु मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में
मनीष मल्होत्रा एक ऐसे डिजाइनर हैं जिन्हें बॉलीवुड की हर अदाकारा पसंद करती है। बिपाशा को भी मनीष का कलेक्शन काफी पसंद है। मनीष की इस ड्रेस में ऊपर से ले कर नीचे तक सफेद धागे से कढ़ाई की गई थी। यह कलेक्शन मनीष ने समर स्प्रिंग शो के दौरान रैंप पर पेश किया था।



Click it and Unblock the Notifications
