Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिया मिर्जा के संगीत समारोह की Pics
बॉलीवुड ब्यूटी दिया मिर्जा की शादी का दिन नजदीक आ चुका है। दिया मिर्जा अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल सिंघा के साथ आखिर कार शादी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले हमने दिया मिर्जा को उनकी मेंहदी की रात के वक्त रितु कुमार के डिजाइन अनारकली सूट में देखा था।
इस बार दिया मिर्जा ने अपने संगीत समारोह में अनीता डोंगरे का डिजाइनर नीले रंग का बड़ा ही खूबसूरत लहंगा पहना था। अनीता डोंगरे के डिजाइन ब्राइडल कलेक्शन में काफी सारे ऐसे डिजाइन लहंगे हैं, जिन्हें देख कर किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

संगीत समारोह के दौरान दिया ने काफी सोंच समझ कर अपने लिये लहंगा चुना है। लहंगा काफी ज्यादा भारी है जिस पर काफी भारी मात्रा में गोल्डन वर्क किया गया है।

दिया मिर्जा ने नीले रंग के लहंगे के साथ गोल्डन चोली पहनी थी। चोली में नग और सितारे जडे़ हैं।

दिया मिर्जा का मेकअप काफी भारी और खूबसूरत किया गया था। उनके गाल किसी दुल्हन की तरह चमक रहे थे। साथ ही दिया मिर्जा की स्किन इतनी ग्लोइंग है कि इस पर किसी मेकअप की आवश्यकता ही नहीं है।

दिया ने अपने खूबसूरत लहंगे के साथ कुंदन के आभूषण पहन रखे थे। दिया का मांग टीका और उनके गले का बड़ा हार सभी कुछ लहंगे के रंग से मितला हुआ दिखाई दे रहा था। दिया ने उंगलियों में कोई भारी रिंग नहीं पहन रखी थी।

दूसरी ओर दिया के होने वाले दुल्हे साहिल सिंघा भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर शेरवानी में कुछ कम नहीं दिख रहे थे। उन्होनें इस मौके पर काफी ब्राइट रंग का चुनाव किया। खूली लाल रंग की शेरवानी के साथ सफेद पयजामा और काले जूतों में साहिल काफी दमदार दिखे।



Click it and Unblock the Notifications
