Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नीऑन लहंगे में करीना कपूर
हमने कई दिनों से करीना कपूर को किसी भी ईवेंट में नहीं देखा है। लेकिन वह जब भी पबलिक के सामने आती हैं, तो उनसे अच्छा कोई और नहीं दिखता। करीना इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसका नाम है गब्बर। इसके चलते कई लोग उनकी स्टाइल की तरीफें करते नहीं थक रहे हैं। करीना कपूर खान को भी पता है कि उन्हें हजारो की भीड़ कैसे बटोरनी है। जब करीना कपूर स्टूडियों में थीं और कैमरे ने उनकी ओर नजर किया तो, छोटी बेगम ने अदाएं दिखाना नहीं भूला।
छोटी बेगम यानी करीना कपूर ने नीऑन कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं। करीना ने जो इस वक्त हरे रंग का लहंगा पहना है, वह गब्बर फिल्म के एक आइटम नंबर के लिये पहना है। करीना के इस खूबसूरत लहंगे को मनीश मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

हमने पहली बार करीना को मनीष का डिजाइनर लहंगा पहने नहीं देखा है बल्कि करीना को मनीष के डिजाइनंस काफी पसंद हैं। मनीष मल्होत्रा करीना कपूर के फेवरेट डिजाइनर हैं। करीना का लहंगा देखने में कमाल का था। यह ब्राइट नीऑन रंग का हरे, नीले और गुलाबी रंगों के मेल से बना था। आइटम गाने के लिये मानों करीना कपूर ने कुछ ज्यादा ही तैयारी कर ली हो। करीना की पतली कमर लहंगे के बीच में से दिख रही थी। देखें करीना की कुछ खास तस्वीरें
मनीष के इस डिजाइनर लहंगे में कंटम्परेरी प्रिंट्स बने हुए थे, जो कि लहंगे और भी ज्यादा प्रभावशाली बना रहे थे। करीना के गहंने आम्रपल्ली से थे , जो लहंगे की ही तरह नीऑन कलर के थे। नीऑन कलर गर्मियों में ज्यादा पसंद किया जाता है। यह रंग कभी भी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होता।
करीना का मेकअप उनके कपडे़ के स्टाइल पर अच्छा बैठ रहा था। हमें इनका यह स्टाइल बहुत अच्छा लगा आपका ख्याल इस बारे में क्या है, हमें जरुर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
