Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
गौरंग शाह के अनोखे कलेक्शन को पेश किया तापसी ने
लेक्मे फैशन वीक के चौथे दिन सबसे बडे़ डिजाइनर, गौरंग शाह का कलेक्शन रैंप पर दिखा। स्टेज के बैकग्राउंड म्यूजिक की बजाए शुभ मुदगल एक खूबसूरत क्लासिकल संगीत गा रहीं थी। गौरंग शाह के लेक्मे फैशन वीक के कलेक्शन का नाम चित्र-सेना रखा गया था जिसका मतलब है, कला की सेना।
गौरंग का कलेक्शन देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों, प्रत्येक परिधान भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं की एक कहानी सुना रहे थे। गौंरग ने अपने कलेक्शन में कांचीपुरम सिल्क का प्रयोग किया था। आइये देखते हैं गौरंग शाह के अनोखे कलेक्शनों की तस्वीरें।

हाफ साड़ी
इस कलेक्शन में काफी सारी हाफ साडियां देखने को मिलीं। हाफ साडी तमिल राज्य की परांपरिक परिधानों में से एक है।

सिल्क रूपट्टे
गौरंग शाह ने मटका सिल्क से रंग-बिरंगे रूपट्टे तैयार किये। यह देखने में लाजवाब थे।

जरदोजी घरारा
यहां पर अफ्गानी ट्रेडिशन के काफी परिधान मौजूद थे, जिनमें से एक था जरदोजी घरारा।

लहरदार कुर्ता
कलेक्शन में भारी भरकम लहरदार कुर्ते भी देखने को मिले, जिन्हें चूड़ीदार के साथ पहना गया था। इस पर भारी कांचीपुरम का रूपट्टा भी था।

हरा शरारा
इस शरारे के साथ चौड़ी बॉटम पैट्स मैच की गई हैं। ऊपर छोटा कुर्ता है और साथ में गुलाबी रंगे साथ गोल्डन बार्डर वाला रुपट्टा है।

कांजिवरम रूपट्टा
सर्दियों के हिसाब से कांजिवरम रूपट्टा काफी मनमोहक हो सकता है। यह भारतीय कपड़ों में से एक है।

पठानी सूट
इस पठानी सूट के कुर्ते में काफी सारी फिर्ल्ल लगी हुई हैं। गुलाबी रंग की इस पठानी ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

शोस्टॉपर
तापसी पन्नू जो किसाउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, उन्होने गौरंग शाह के कलेक्शन के लिये रैंप पर कैट वॉक की। उन्होने पीले और चौड़े गुलाबी रंग के बार्डर वाली साड़ी पहन रखी थी।



Click it and Unblock the Notifications
