Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कभी भूल कर भी ना बताएं सहेली को यह राज
बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर यानी की BFF,एक ऐसी सहेली जो जीवन भर साथ रहे। हो सकता है कि आपकी भी कोई बीएफएफ हो और आप उससे अपने दिल की सारी उल्टी सीधी बाते बताती हों। जाहिर सी बात है कि जब आप किसी को अपनी दिल से सहेली बनाती हैं तो, उसके साथ छोटी बड़ी सभी बातें शेयर करना मानों एक रिवाज़ सा बन जाता है। और आपकी भी सहेली आपको किसी बात को लेकर जज नहीं करती। वह भी हंसी-खुशी
आपकी बातों को सुन लेती है। लेकिन ठहरिये! इतना भी विश्वास करना सही नहीं है उस पर । इंसान तो इंसान ही होता है, उसके मन में कुछ भी उल्टी सीधी बात आ सकती है आपके प्रति। इसलिये आपको अपने दिल की हर बात उसे नहीं बतानी चाहिये, क्योंकि इससे वह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे राज जो आपको अपनी बेस्ट फ्रेंड तक से शेयर नहीं करनी चाहिये।

कभी भूल कर भी ना बताएं सहेली को यह राज
1. इच्छाएं जो वर्जित हैं- ऐसी कुछ इच्छाएं होती हैं जो आपके लिये तो ठीक है पर वहीं दूसरों के लिये वर्जित होती हैं। दूसरे लोग उस बारे में बात नहीं करना पसंद करते और जो करता भी है उससे दूरी बना लेते हैं। अगर आपके अंदर भी कोई ऐसी इच्छा है तो उसे दिल में ही दबा कर रखें। अगर आपने उसे अपनी पक्की सहेली को बता दिया तो वह शायद आपको बुरा भला कहने लगे। महिला होने के बेहतरीन लाभ
2. अपनी इनकम - अपनी आय आर्थिक स्थिति अपनी सहेली को ना बताएं नहीं तो हो सकता है कि आप दोनों के रिश्ते में दूरी आ जाए। पैसे रिश्ते बदल सकता है। अगर आप उससे खराब पैसा कमाती हैं तो, कल को वह आपसे यह कह सकती है कि तुम्हारी यह चीज़ खरीदने की हिम्मत नहीं है क्योंकि तुम्हारे पास इतने पैसे नहीं है।
3. दोस्त के पार्टनर को पसंद करना- अगर आप अपनी सहेली के पार्टनर को मन ही मन चाहने लगी हैं, तो उसे अपने दिल में ही रखें। अगर आप सोंचेगी कि वह तो आपकी पक्की सहेली है और उसे इस बात का बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा तो, आप की सोंच गलत है।
4. कोई अजीब हादसा- अगर आपके साथ या आपने खुद ही कोई गलत हरकत की है जैसे, आप किसी शादी-शुदा मर्द के साथ या फिर किसी लड़की के साथ गलत संबन्ध बनाया हो तो भगवान के लिये चुप रहें। अगर यह बात किसी और को पता चल गई तो वह आपका भांडा फोड़ सकता है।
5. किसी लड़के के साथ डेटिंग- अगर आप उस लड़के साथ डेटिंग कर रही हैं, जिसके साथ आपको अपना भविष्य नहीं दिख रहा है, तो यह बात किसी के साथ शेयर ना करें। इस बात को अपनी बेस्ट फ्रेंड से भी ना बताएं क्योंकि बाद में आपका ही मजाक उडे़गा।



Click it and Unblock the Notifications
