Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाहिद-मीरा के रिसेप्शन में बॉलीवुड ने क्या पहना
शाहिद कपूर और मीरा की शादी का रिसेप्शन काफी शाही अंदाज में देखने को मिला। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे, जिन्होने रिसेप्शन को और भी ग्रैंड बना दिया।
शाहिद के रिसेप्शन पर अमिताभ बच्चन से ले कर कंगना रनौत तक सी सज-धज कर पहुंचे। यह रिसेप्शन, मुंबई में हुआ था और यहां जितने भी सितारे आए उन्होने पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे।
अगर आप सोनम कपूर, दिया मिर्जा या कंगना को देखें तो, आप पाएंगे कि उन्होने अपने आपको बेहतरीन ढंग से पारंपरिक परिधानों में तैयार किया था।
आइये देखते हैं शाहिद और मीरा कपूर के रिसेप्शन पर किन-किन सितारों ने कौन-कौन से परिधान पहन कर रिसेप्शन की रौनक को चार चांद किया।

मीरा और शाहिद
मीरा ने मनीष मल्होत्रा दृारा डिजाइनर लहंगा स्कर्ट पहनी थी, जिसके ब्लाउज में काफी सीक्विन जड़े हुए थे। वहीं शाहिद ने ट्री पीस ब्लैक टक्सीडो सूट पनह था, जिसे कुनाल रावल ने डिजाइन किया था।

कंगना रनौत
कंगना ने प्लेन प्रिंटिड पिंग साड़ी पहन रखी थी। जिसके साथ नेकलेस और हाथ में जारा का क्लच पकड़ रखा था।

सोनम कपूर
सोनम काफी खूबसूरत दिखीं। उन्होने बैंगनी और हरे रंग का अनारकली सूट पहना था।

जिनीलिया
जिनीलिया ने श्यामल और भूमिका का एक बेहतरीन सूट पहना था। ड्रेस के साथ साथ उनके चमकदार पंप शूज काफी हाइलाइट हो रहे थे।

मसाबा गुप्ता
मसाबा गुप्ता ने वाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन कलर की इंब्रायड्री की हुई थी। इसके अलावा उन्होने ब्राइट यलो दुपट्टा भी ओढ़ रखा था।

क्रिती
क्रिती ने सोनाक्षी राज का डिजाइनर गोल्डन धोती गाउन पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होने अपने लुक को मैच करने के लिये उसी से मैचिंग पंप्स पहन रखे थे।

दिया मिर्जा
दिया ने गोल्डन कलर का अनीता डोंगरे का अनारकली सूट पहना था। दिया पूरी तरह से चकती हुई नजर आई। दिया के साथ उनके पति भी थे, जिन्होने ब्लैक कुर्ता और चूड़ीदार पहन रखा था।

आलिया भट्ट
इस दौरान आलिया ने अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का क्रॉप टॉप और लंबी फ्लोरल स्कर्ट पहनी हुई थी। आलिया एकदम हट कर दिखाई दे रही थीं।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर लहंगा अनारकली में काफी अच्छी दिखाई दे रही थीं। उनकी अनारकली काफी भारी लग रही थी क्योंकि उसमें काफी ज्यादा कढाई और सितारे जड़े हुए थे।

प्रीती जिंटा
प्रीती इस सुर्ख गुलाबी साड़ी में काफी बबली नज़र आ रही थीं। यह साड़ी मनीष मल्होत्रा दृारा डिजाइन की गई थी। प्रीती ने इस साड़ी के साथ गोल्डन हींल्स पहन रखे थे।



Click it and Unblock the Notifications
