Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 महिलाएं जिन्होने आपके जीवन को जीने योग्य बनाया है
जीवन के सफर में बहुत से लोग हैं जो हम पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर डालते हैं। हम बात कर रहे हैं खास तौर पर फीमेल्स की। उनमें से कुछ को हम अच्छी तरह जानते हैं उनका हमारे जीवन में महत्व समझते हैं और कुछ ऐसी भी हैं जिनसे हम कभी मिले थे और आगे कभी मिलना चाहते हैं।
अच्छी मां बनने के 10 गुण
हर किसी से एक विशेष सीख मिलती है। कुछ जीवन में आकर चली जाती हैं जबकि कुछ हमेशा याद रहती है। आप उनमें से किसी को भूल नहीं सकते। वे हमेशा याद रहती हैं सीख या याद बनकर। उनके साथ जीवन के अनुभव जिंदगी को जीने लायक बनाते हैं। आगे हम आपको बताते हैं कि किस प्रकार हर किसी की जिंदगी में एक न एक महिला का विशेष महत्व होता है जो कि उसकी जिंदगी को ख़ास बनाता है।

आपकी बहन
बहन वो है जिससे छोटी मोटी नोकझोंक होने पर भी आप हमेशा उसकी साथ अपनी यादों को सहेज कर रखना चाहेंगे। छुटपुट लड़ाइयाँ आपके बीच हमेशा रहती हैं लेकिन उन खट्टी मीठी यादों के साथ वह आपकी जिंदगी को ख़ास बनाती है। आप उससे बहुत कुछ सीखते हैं। जैसे जैसे समय बीतता है आप जिंदगी में उसके महत्व को समझते हैं।

सोल सिस्टर
हम सब के जीवन में कोई ऐसा होता है जिसे हम दिल और आत्मा से चाहते हैं। तो भी आप इनसे शादी नहीं करना चाहते और उनके साथ बच्चे पैदा नहीं करना चाहते। यह वह है जो आपकी जिंदगी को खुशनुमा बनाती है।

बचपन की वो लड़की
बचपन वो यादगार समय होता है जो कि बहुत खुशनुमा होता है और इस समय कुछ जिंदगी भर के दोस्त बन जाते हैं। बचपन की लड़की जो कि एक रहस्यमयी आत्मा सी प्रतीत होती है क्यों कि आप उसके बारे में ज्यादा नहीं जानते लेकिन उसका चेहरा और वो मुस्कराहट आज भी आपको याद है। जिंदगी जीने लायक बनती हैं जब उसमें कुछ आश्चर्य और अनिश्चितताएं हों।

दादी माँ
दादियां हमेशा स्पेशल होती है, जो कहानियां वे सुनाती हैं और आपके पेरेंट्स की बातें बताती हैं वे निश्चित ही आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं। उनकी वाणी की कोमलता और उनकी सीख जीवन को खुश मिजाज और शानदार बनाती हैं।

टीचर
आप यह नहीं भूल सकते कि एक व्यक्ति के जीवन में कई महिलाएं प्रभाव डालती हैं (ऐसा नहीं है कि पुरुष प्रभावशाली नहीं होते, पुरुष भी प्रभाव डालते हैं )। स्कूल की मैडम की सुन्दर बातें और ज्ञान आपको हमेशा याद रहता है।

पहला प्यार
पहला प्यार बारिश की पहली बूँद की तरह होता है। यह अपने साथ भावनाओं की बारिश लेकर आती है। वह लड़की भाग्यशाली है कि उसे जीवन भर के लिए आपका प्यार मिला चाहें आप रिलेशनशिप में नहीं रहे हों। सबसे बड़ी बात यह कि उसने आपकी जिंदगी में प्यार के नए रंग भरे।

दोस्त
उसने बेझिझक आपके साथ गंदे जोक मारे। वह आपको दूसरी संभावित गर्ल फ्रेंड्स से ऊपर रखती है। वह आपके साथ ड्रिंक करती है, आपसे साथ गाली वाली भाषा भी बोलती है। वह आपकी सबसे अच्छी दोस्त है और यही बात आपको सबसे अच्छी लगती है। वह आपके जीवन को सार्थक बनाती है।

ट्रैन में मिलने वाली वो अनजान लड़की
लास्ट मिनट में कन्फर्म हुआ वो तत्काल टिकट उस समय खास उपयोगी हो जाता है जब उस आप अनजान लड़की से मिलते हैं जिसके इशारों से आप पागल हुए जा रहे थे। उससे बात करने का साहस जुटाने से उसके अपने स्टेशन पर उतरने तक। आप जोर से उसका नाम लेते हैं लेकिन वह सिर्फ मुस्कुरा देती है। वे इशारें और वह मुस्कान आपके जीवन को जीने लायक बना देती है कि शायद उससे फिर मुलाकात हो।

आपकी जिंदगी का प्यार
एक दिन आप प्यार के बंधन में बांध जाते हैं। हालांकि आपको पता है कि वह परफेक्ट नहीं है लेकिन उससे मिलकर पर्फेक्शनिस्म जैसी चीज आपको मिथक सी लगने लग जाती है। आप उस लड़की से ज्यादा किसी और से प्यार नहीं करते। लेकिन बेटी होने पर सब बदल जाता है। और वो दोनों आपको जिंदगी को प्यार से भर देती हैं।

माँ, अम्मा, आई
माँ, अम्मा, आई, मम्मा और मम्मी शब्द भले ही अलग हों लेकिन ये सब प्यार के प्रतीक हैं और स्नेह की मूरत है। वह कुछ गलत नहीं कर सकती और उसका प्यार निःस्वार्थ है। वह माँ के अलावा कोई नहीं है और आपने प्यार के बारे में जो कुछ सीखा यह उनसे ही सीखा है। वह एक निःस्वार्थी महिला है जिसने आपके जीवन को जीने योग्य बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications
