Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वायरल: गड्डे में दफनाई नवजात बच्ची 7 घंटे बाद निकली जिंदा
कहते है ना "जाकों राखें साईयां, मार सकें ना कोई.. ब्राजील में ही ऐसा चमत्कारी किस्सा सामने आया है जिसमें एक परिवार ने नवजात बच्ची को जिंदा जमीन में दफन कर दिया। पुलिस को अज्ञात सूत्रों से जब इस घटना की खबर मिली, तब वो मौके पर पहुंची। घटना के सात घंटे बाद पुलिस ने जब गड्ढा खुदवाया, तो बच्ची जिंदा मिली।
जी हां, सुनकर रोंगटे खड़े हो गए ना लेकिन ये मामला ब्राजील के कैनाराना टाउन का है और यहां के शिन्गू नेशनल पार्क में रहने वाली कामयाउरा जनजाति के एक परिवार से जुड़ा है।

इस फैमिली ने अपनी नवजात बच्ची को जिंदा गाड़ दिया था। आइए जानते है इस पूरे मामले के बारे में।
परिवार ने बताई अलग ही काहानी
बच्ची की फैमिली का कहना है कि जन्म के समय बच्ची फर्श पर गिर गई थी और उसका सिर सीधा जमीन पर टकराया था। इसके बाद से वो रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी, तो हमें लगा बच्ची मर गई है। वे कहते हैं कि उन्हें लगा कि बच्ची की मौत हो गई जब उसमें कोई भी हलचल नहीं दिखी और अपने रीति-रिवाज के अनुसार दफना दिया। लेकिन पुलिस को उस बच्ची की 15 साल की मां की उम्र को लेकर शंका है। समाज में बदनामी के भय से शायद इस परिवार ने यह कदम उठाया क्योंकि बच्ची के पिता ने उस लड़की और उस बच्ची को पहचानने से इंकार कर दिया था।
50 सेमी गहरे गड्ढे में दफनाया
उन्हें बच्ची 50 सेमी गहरे एक गड्ढे में मिली। बच्ची की 57 साल की नानी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या की कोशिश आरोप लगाया गया है। बच्ची को बचाने वाली पुलिस का कहना है कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये हत्या का मामला है या फिर असल में उन्हें लगा कि बच्ची की मौत हो चुकी है।
अस्पताल में है बच्ची भर्ती
बच्ची को बचाने के बाद उसे तुरंत हाइपोथर्मिया और श्वसन संबंधी समस्याओं के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे राज्य सरकार द्वारा देखभाल में लिया गया है। बच्ची की मां और नानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।



Click it and Unblock the Notifications
