Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिस्त्र में चिडि़याघर की करतूत, गधे को पेंट करके जेब्रा बना दिया
मिस्र की राजधानी काहिरा में एक चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए अजीब ही तरकीब ढूंढ निकाली। उन्होंने पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने के लिए गधे पर पेंट से काली-सफेद धारियां बना दी, ताकि लोग उसे जेब्रा समझें।
हालांकि, चिडि़याघर की ये चालाकी एक पर्यटक ने पकड़ ली और उसने गधे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चिड़ियाघर प्रशासन पर कसकर तंज कसे।

ऐसा आया मामला सामने
दरअसल, काहिरा में रहने वाले महमूद-ए-सराहनी 21 जुलाई को इंटरनेशनल गार्डन पार्क घूमने गए थे। यहां उन्होंने काले-सफेद धारियों वाला एक जानवर देखा, जिसे ज्यादातर लोग जेब्रा समझ रहे थे। उसके बड़े कान और हरकतें देखकर उन्हें शक हुआ। ध्यान से देखने पर उन्हें तुरंत समझ आ गया कि ये कोई असल जेब्रा नहीं है। गधे पर जेब्रा जैसा पेंट किया है। उन्होंने इसकी एक फोटो फेसबुक पर डाल दी, जो वायरल हो गई।
लोगों ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया में ये फोटो वायरल होते ही लोगों ने कई तरह तंज कसने शुरु कर दिए। इस फोटो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। लोग चिडि़याघर प्रशासन की इस करतूत का खूब हंसी उड़ा रहे हैं।
प्रशासन गलती मानने को तैयार नहीं
मजे की बात तो ये है कि पशुओं के डॉक्टरों ने भी उस जानवर के गधा होने की पुष्टि की, लेकिन चिडि़याघर के निदेशक मोहम्मद सुल्तान गलती मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जानवर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। वो गधा नहीं, जेब्रा ही है।
पहले भी हो चुका है ऐसा
ऐसा ही एक वाकया 2009 में हो चुका है जब मिस्र के एक और चिड़ियाघर में भूख से दो जेब्रा की की मौत हो गई थी और प्रशासन अपनी लापरवाही छिपाने के लिए दो गधों को पेंट करके जेब्रा का रूप दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
