Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंडियन आर्मी ने चीनी जवानों को सिखाया भांगड़ा, वीडियो देखिए

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को भांगड़ा सिखाते हुए दिख रहे हैं। यह नजारा भारत-चीन युद्धाभ्यास 'हैड-इन-हैंड ड्रिल' का है। दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध और ज्यादा मजबूत करने के लिए चीन के चेंगडु शहर में हुए इस ड्रिल में दोनों देशों के सैनिकों भाग ले रहे है। इस दौरान ड्रिल के बाद दोनों देशों के सैनिक पंजाबी गानों पर थिरकते हुए दिखे।

दरअसल भारतीय सेना की ओर से जारी एक वीडियो में संयुक्त सैन्याभ्यास में एक साथ दोनों देश के जवान हाथ में हाथ डाले हुए झूमते हुए नजर आए। जहां भारतीय जवान, चीनी सैनिकों को भांगड़ा सीखाते हुए नजर आ रही है। वहीं चीनी सैनिक भी झूमते हुए नजर आएं।
दोनों देशों के जवानों की ये तस्वीर सीमा पर कम तनाव और दोस्ती को दिखा रहा है। सेना ने ट्वीट करके कैप्शन में लिखा था कि, 'हैंड इन हैंड, 2018, बोले सो निहाल सत श्री अकाल। भारतीय सेना और चीनी सेना के सैनिक कठोर बैटल ऑब्स्टैकल कोर्स का अभ्यास के बाद फुरसत के पलों में।

भांगड़ा करते हुए दोनों देशों के सैनिकों का साथ में नाचने का ये वीडियों इस वजह से भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि पिछले साल डोकलाम विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था और दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। लेकिन अब हालात पहले से थोड़े बेहतर हैं।
दोनों सेनाओं ने अपने वार्षिक सैन्य अभ्यास 'हैंड इन हैंड' को 10 दिसंबर को शुरू किया है, जो चीन के चेंगडू में 23 दिसंबर तक चलेगा। दोनों देशों के जवान के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया।
वीडियो में देखिए कैसे मैत्री भावना के साथ दोनों देश के जवान एक साथ झूम रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
