Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
2 अक्टूबर स्पेशल, इस म्यूजिम में धड़केगा गांधी जी का दिल
राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के मौके पर दिल्ली में स्थित नेशनल गांधी म्यूजियम में विजिटर्स को कुछ खास देखने को मिलेगा।दिल्ली के राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में लोग अब महात्मा गांधी के 'कृत्रिम दिल की धड़कन' सुन सकेंगे। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे मुमकिन है। दरअसल इन धड़कनों को गांधी जी की विभिन्न ईसीजी डिटेल से तैयार किया गया है।
मंगलवार यानि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर नेशनल गांधी म्यूजियम में खास कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। गांधी जी की विचारधारा में विश्वास रखने वालों के लिए ये कार्यक्रम सच में बेहद खास रहेगा।

ईसीजी डिटेल से बनाई कृत्रिम धड़कन
गांधी जी की कृत्रिम दिल की धड़कन को उनकी अलग-अलग अवस्थाओं में ईसीजी डिटेल के आधार पर बनाया गया है। अपने आप में इस तरह का प्रयोग पहली बार किया गया है।
खास डिजिटल किट भी मिलेगी
महात्मा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर नेशनल म्यूजियम एक खास डिजिटल मल्टीमीडिया किट भी जारी करेगा जिसे कोई भी 300 रुपए में खरीद सकेगा। इस किट में एक पेनड्राइव दी जाएगी जिसमें 20 गांधी जी के द्वारा और 10 उन पर लिखी गई किताबें शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 100 तस्वीरें और महात्मा गांधी की असली आवाज भी हैं। इसमें महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन का संग्रह और भी कई जानकारियां मिलेगी।
आजादी से जुड़ी प्रमुख फुटेज है पेन ड्राइव में
पेन ड्राइव में महात्मा गांधी से जुड़ी विडियो और फोटो के अलावा भारत छोड़ों अंदोलन के समय जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस और महात्मा गांधी के भाषण भी शामिल है। इसके अलावा 1931 में महात्मा गांधी के लंदन में दिए गए भाषण को भी इसमें शामिल किया गया है। गांधी जी के विचारधारा से प्रेरित लोग गांधी जी के स्वतंत्रता से जुड़ी झलकियों को देख सकेंगे और अनुभव कर सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
