Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
आपको भी पसंद है पिंजरे में तोता पालना, जानिए क्या कहता है वास्तु
हम में से कई लोग घरों में पेट्स यानी पालतू जानवर रखना पसंद करते हैं। कई लोगों को घरों में कुत्ता, बिल्ली और पक्षी पालना अच्छा लगता है। हम में कई लोग घरों में पिंजरे में तोता भी रखते हैं कई लोग जहां इसे चाव से रखना पसंद करते है तो कुछ लोग सिर्फ शो-पीस के तौर पर रखना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो घर में तोता रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, पिंजरे में तोता रखना शुभ नहीं माना जाता है। दूसरी ओर इसकी फोटो को शुभ रखना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि किस तरह तोते की तस्वीर का इस्तेमाल करके घर के वातावरण को सही रखा जा सकता है।

वास्तुशास्त्र में माना गया है कि तोते की फोटो को बच्चों के कमरे में लगाने से उनका मन पढ़ाई में लगा रहता है। कहते हैं कि इसे लगाने से परिवार वालों का आपसी प्यार बढ़ता है और घर से दरिद्रता और बीमारी का खात्मा होता है।
ऐसा माना गया है कि तोते की तस्वीर को पति-पत्नी अगर अपने कमरे में लगाते हैं तो उनका आपसी प्रेम पहले से ज्यादा गहरा होता है। घर के ड्राइंग-रुम में अगर तोते की फोटो लगाना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा बेहतर होती है और इससे आपका सौभाग्य भी बढ़ता है। घर में रंग-बिरंगे पंख वाले तोते का चित्र वास्तु दोषों का कम करता है और जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
कहते हैं पिंजरे में तोता बंद करने से उसकी आजादी छिन जाती है, जिसकी वजह से वो हमेशा नाराज रहता है और आपको इसके लिए दुष्प्रभाव भुगतने पड़ते हैं। इसकी वजह से घरों में नकरात्मक ऊर्जा आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications