Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इथोपिया विमान हादसा: दो मिनट की देरी से छूटी फ्लाइट, फेसबुक पर शेयर कर बताई बात
कहते हैं ना, "जाको राखै साइंयां, मार सके ना कोई.." ये पंक्तियां ग्रीस के एंटोनिस मावरोपोउलोस पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। अगर सिर्फ 2 मिनट के देरी से उनकी फ्लाइट नहीं छूटती तो इथियोपिया में रविवार को हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्यां 157 की बजाय 158 होती। खबरों की माने तो, एंटोनिस एक गैर सरकारी संस्था इंटरनेशनल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट हैं। उन्हें नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम में जाना था। इसके लिए उन्होंने रविवार की ईटी 302 फ्लाइट बुक की।
हालांकि, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद डिपार्चर गेट तक पहुंचने में उन्हें दो मिनट की देर हो गई। इसके चलते एंटोनिस की फ्लाइट छूट गई। बाद में जब उन्हें विमान क्रैश होने की खबर मिली तो उन्होंने फेसबुक पर लिखा- आज मेरा भाग्यशाली दिन था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी टिकट भी शेयर की।

दो मिनट की देरी ने बचाई जान
एंटोनिस ने पोस्ट में लिखा कि वो सिर्फ दो मिनट की देरी से एयरपोर्ट पहुंचे, लिहाजा उन्हें डिपार्चर गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने सुरक्षा गार्ड से विरोध भी जताया। एंटोनिस ने लिखा, "मैं पहले काफी गुस्से में था, क्योंकि डिपार्चर गेट तक पहुंचने में किसी ने मेरी मदद नहीं की थी।" इसी पोस्ट में उन्होंने फ्लाइट की टिकट की फोटो के साथ लिखा, "आज मेरा भाग्याशाली दिन था।"
फ्लाइट क्रैश के बाद दूसरे विमान में चढ़ने से रोका गया
एंटोनिस ने बताया कि लेट होने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में जाने के लिए दूसरी फ्लाइट का टिकट बुक किया। हालांकि, सुरक्षाकर्मी उन्हें एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन ले गए, जहां अधिकारियों ने उन्हें विमान के क्रैश होने की बात बताई और कहा कि विरोध न करें और भगवान को धन्यवाद कहें, क्योंकि वो अकेले यात्री हैं जिसने फ्लाइट et-302 में प्रवेश नहीं किया और जिस वजह से उनकी जान बच गई। इसके बाद एयरपोर्ट के अफसरों ने एंटोनिस से पूछताछ की, क्योंकि इतने यात्रियों में सिर्फ वही थे जिनकी फ्लाइट छूटी थी।



Click it and Unblock the Notifications
