Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
Women's Day: कभी सेना की यूनिफॉर्म पहनने का देखती थी सपना, आज है IAF की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर
अपने बुलंद हौंसलों और प्रतिभा के दम पर देश में हर जगह महिलाएं अपने मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। चाहे बात प्राशानसिक सेवाओं की हो या फिर डिफेंस सेक्टर की। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश की रक्षा का बीड़ा उठाने में भी महिलाएं अब पीछे नहीं रही हैं। इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में महिला शक्ति अपने साहस का परचम लहरा रही है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऐसी एक जाबांज महिला हिना जायसवाल से मिलवाने जा रहे हैं, जो हाल ही में भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनी है।
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की हिना, बचपन से ही सेना में भर्ती होने का सपना देखा करती थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपना सपना साकार कर लिया है, वो भी इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनकर।

बैंगलुरु से पूरी की ट्रेनिंग
हिना इसी साल वायुसेना में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हुई है। वह फ्लाइट इंजीनियर रहते हुए ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट्स में शामिल होंगी। हिना ने बैंगलुरु के येलाहंका स्थित 112 हेलीकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन से फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स किया है और अब वो अपने सपनों को साकार करते हुए दिखेंगी।

पुरुषों की तरह ली टफ ट्रेनिंग
हिना, वर्ष 2014 फ्लाइट इंजीनियर कोर्स के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने आईएएफ की इंजीनियरिंग ब्रांच में 5 जनवरी, 2015 में यह कोर्स शुरू किया था। इससे पहले उन्होंने एयर मिसाइल स्क्वॉड्रन के लिए फ्रंटलाइन सरफेस में चीफ ऑफ फायरिंग टीम और बैट्री कमांडर के तौर पर काम किया था। छह महीने में हिना ने सख्त प्रशिक्षण लिया। यह ठीक वैसा ही था जो पुरूषों को दिया जाता है।

बचपन से था यूनिफॉर्म का शौक
हिना को बचपन से सेना में जाना था, उनके पैरेंट्स का कहना है कि जब वो छोटी थी, अक्सर सैनिकों की यूनिफॉर्म पहना करती थी, लेकिन आज उन्होंने अपना सपना पूरा कर खुद की यूनिफॉर्म कमा ली है।
हमें नाज है हिना जैसी बेटियों पर जो अपने सपनों को साकार कर, देश के सामने नए आयाम स्थापित कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications