Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
चेन्नई में 7 साल के बच्चे के मुंह से निकाले 526 दांत, दुनिया के दुलर्भ मामलों में से एक
मेडिकल साइंस की हिस्ट्री में अब तक का एक दुलर्भ मामला सामने आया है जिसमें डॉक्टर ने सर्जरी कर एक 7 साल के बच्चें के जबड़े में से 526 दांत निकाले हैं। मामला चेन्नई से जुड़ा है जहां 7 वर्षीय रविंद्रन नामक बालक को जबड़े के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उसके परिजनों को लग रहा था कि शायद उसका कोई दांत खराब है।
लेकिन जांच करने के बाद मालूम चला कि वे एक दुर्लभ किस्म के 'कंपाउंड कंपोजिट ओडोन्टोमा' से जूझ रहा था। जिसमें जबड़ों के आंतरिक भाग में दांतों का अस्वाभाविक विकास होने लगता है। खास बात है कि यह दांत बाहर से कभी नजर नहीं आते थे।

3 साल की उम्र से थी बच्चे को तकलीफ
इस सर्जरी को अंजाम देने वाले पी.सेंथिलनाथन ने बताया, 'बच्चे के माता-पिता ने इस सूजन को सबसे पहले तब देखा जब वह तीन साल का था, लेकिन चूंकि यह तब उतनी ज्यादा नहीं थी इसलिए उन्होंने इस पर उतना ध्यान नहीं दिया और बच्चे ने भी इस बारे में पूछताछ करने पर ज्यादा कुछ नहीं बताया। इसके बाद अभी बच्चे के निचले जबड़े में काफी सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जहां सारी जांच करने के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया।
सर्जरी के समय चिकित्सकों ने पाया कि उसके जबड़े में एक बैग जैसा बना है। उसे जबड़े से निकाला गया। सर्जरी के माध्यम से लड़के के मुंह से छोटे, मध्यम और बड़े आकार के कुल 200 ग्राम तक के 526 दांत निकाले गए।

जेनेटिक डिसऑर्डर या रेडिएशन हो सकती है वजह
डॉक्टर्स को इस तरह के अस्वाभाविक विकास की वजह नहीं पता चल पाई है। कुछ का मानना है कि यह मोबाइल टॉवर से होने वाले रेडिएशन या फिर किसी जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से हो सकता है। सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने बच्चें के मुंह में स्वस्थ 21 दांतों को छोड़ दिया है।

पहले भी आ चुके है ऐसे मामले
डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हमने उसके स्वस्थ दांतों को रहने दिया। अस्वाभाविक तौर पर आए दांतों को बड़ी ही सावधानी से निकाला गया। इससे पहले किसी के इतने ज्यादा दांत नहीं पाए गए थे।
इससे पहले 2014 में एक लड़के के मुंह से 232 दांत निकाले गए थे। चिकित्सकों के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जिसमें किसी व्यक्ति के मुंह से इतने सारे छोटे-छोटे दांत निकाले गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
