Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
हैदराबाद में 17.6 लाख रुपए में बिका बालापुर गणेश लड्डू, तोड़े सारे रिकॉर्ड
देश में जाने-माने बालापुर गणेश लड्डू की नीलामी 17.60 लाख रुपये में हुई, जो कि अभी तक की सबसे बड़ी नीलामी राशि हैं। 21 किलो वजन के इस लड्डू को खरीदने के लिए कई लोगों ने बोली में हिस्सा लिया था। हैदराबाद के एक छोटे से गांव बालापुर में भगवान गणेश के लड्डू की बोली हर साल लगाई जाती है। हर साल की तरह गणेश की विशाल मूर्ति के हाथ में लड्डू प्रसाद के तौर पर थमाया जाता हैं। ये लड्डू विसर्जन और शोभायात्रा के दौरान गणेश जी के हाथ में रहता हैं।

इसके बाद नीलामी शुरु होती है जिसमें ज्यादा बोली लगाने वाले को लड्डू दे दिया जाता हैं और ये लड्डू किसानों के बीच बांट दिया जाता है। मान्यता है कि किसान अच्छी फसलों के लिए इस लड्डू को खेतों के बीच छिड़कते हैं।

17.60 लाख रुपए में बिका लड्डू
इस बार पेशे से किसान और व्यवसायी कोलन रामरेड्डी ने सबसे अधिक 17.60 लाख रुपए की बोली लगाकर लड्डू को अपने नाम किया। खास बात ये है कि वर्ष 1994 में शुरु हुई लड्डू की नीलामी में पहली बार जीतने के बाद अभी तक नौ बार कोलन परिवार नीलामी में भारी बोली लगाकर ये लड्डू अपने नाम कर चुका हैं। वहीं पिछली साल ये लड्डू 16.60 लाख में नीलाम हुआ था और उससे भी पिछले साल 15.60 लाख का बिका था।

25 साल हो गए हैं इस नीलामी को
बता दें कि बालापुर में भगवान गणेश के लड्डू के बोली साल 1994 में शुरु हुई थी, जिसने अब 25 साल पूरे कर लिए हैं। 1994 में बालापुर का लड्डू 450 रुपये में नीलाम हुआ था। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ कर लाखों में पहुंच गई। हर साल लड्डू की नीलामी में लाखों लोग साक्षी बनते हैं। लोगों का मानना है कि जो भी भगवान गणेश का यह लड्डू खरीद पाता है उसका भविष्य उज्ज्वल हो जाता है और साथ ही उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
