Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Father's Day Special: बेटी ने बनायी अपने पिता को लेकर ये दिलचस्प Theory, जानिये क्या है?
आम तौर पर पिता के लिए स्थापित परिभाषा से अलग हर संतान अपने अनुभवों के आधार पर अपने पिता के लिए अलग परिभाषा गढ़ लेता है। उन्हें लगता है कि असल में पिता ऐसे ही होते हैं या ऐसे ही होने चाहिए। आपने भी कई बार किसी को गर्व से ये लिखते या बोलते हुए देखा होगा की "My dad is the best dad." पिता के कई आयाम होते हैं और उनके बच्चे कई दिलचस्प "Theories" बना लेते हैं। फादर्स डे पर एक ऐसी ही बेटी ने हमारे साथ साझा की है अपने पिता को लेकर खुद की बनायी हुई एक Theory.

कन्नूर की सरगा अजित अपने पापा अजित कुमार के लिए क्या कहना चाहती है, जानते हैं। "काफी observe करने के बाद मैंने अपने पिता को लेकर एक theory बनायी है। जिस सुबह हमारे पापा हमें जगाते हैं और आंख खोलते ही मैं ऊर्जा से भरपूर उनकी मुस्कान देखती हूं तो यकीन कीजिये वो दिन काफी सुहाना होता है। कई साल पंख लगा के उड़ गए, मैं बड़ी हो गयी लेकिन पापा के स्माइल में वो जादू आज भी बरक़रार है। वो जो हैं वो हमें बेहद पसंद हैं। मैं और मेरी बहन उनके आने की आहट महसूस कर लेते हैं। मौसम खराब हो, बारिश हो रही हो या आंधी तूफ़ान हो लेकिन पापा जब काम से घर लौटते हैं तो हमारे लिए मिठाई का डब्बा लाना नहीं भूलते हैं। जब वो घर में रहते हैं तो हमारे लिए वो किसी त्योहार से कम नहीं होता, भरपूर ऊर्जा और मनोरंजन से घर भर उठता है। वो हमारी ताकत हैं। इस फादर्स डे मैं प्रार्थना करती हूं कि सुबह उठ कर पापा का स्माइलिंग चेहरा देखने से दिन अच्छा गुजरता है ये theory हमेशा सच रहे।"
पापा को ढेर सारा प्यार



Click it and Unblock the Notifications
