Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सोशल मीडिया में इस इंडियन आर्मी डॉग की हो रही है वाह-वाही, बड़ा हादसा होने से टाला
कुत्तों को सबसे वफादार जानवर कहते हैं, यही वजह है कि सदियो से कुत्ते और इंसानों के बीच भावनात्मक रिश्ता रहा है। आए दिन हम कुत्तों से जुड़े कई अनोखे किस्सें सुनते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक इंडियन आर्मी के डॉग की खूब चर्चा हो रही है। इस डॉग का नाम 'जारी' है। जारी ने अपनी बहादुरी से एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसके बाद सेना ही नहीं सोशल मीडिया पर पूरा देश इस हीरो की वाह-वाही कर रही है। आइए जानते है जारी के बहादुरी के बारे में जिसकी वजह से सेना ने उसे सलामी दी है।
#NEOps#IndianArmy unit in a joint #Op with police & SSB recovered huge cache of arms, amn, explosives & war like stores from Panbari Reserve Forest, Assam on 24 Sep. The contribution of #IndianArmy Tracker dog “Jaari” was remarkable to locate the cache @adgpi @SpokespersonMoD pic.twitter.com/qH3OfKA36z
— EasternCommand_IA (@easterncomd) September 25, 2019
आर्मी के ईस्टर्न कमांड ने दी जानकारी
इंडियन आर्मी के ईस्टर्न कमांड ने ट्वीट करते हुए शानदार काम करने के लिए 'जारी' का शुक्रिया अदा किया। ईस्टर्न कमांड ने ट्वीट करते हुए कहा कि छिपे हुए हथियारों के जखीरे को ढूंढ़ने में भारतीय सेना के ट्रैकर कुत्ते जारी ने असाधारण योगदान दिया। इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर यूजर्स ने जारी की प्रशंसा करते हुए कई ट्वीट किए हैं।

इस मिशन को दिया अंजाम
भारतीय सेना के ट्रैकर कुत्ते ‘जारी' ने असम में हथियारों के एक बड़े जखीरे को खोजने का काम किया है। बताया जाता है कि इन हथियारों को विद्रोही समूह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ (NDFB) के सदस्यों ने छिपाकर रखा था। बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स (BTAD) के पनबारी रिजर्व फॉरेस्ट में एक ऑपरेशन के दौरान हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की बड़ी मात्रा का पता लगाने में ‘जारी' ने सैनिकों की मदद की।

जारी' ने सूंघकर की पहचान, आधे घंटे चली खुदाई
बताया जाता है कि बीते सोमवार को शाम करीब 5 बजे ‘जारी' ने ने सूंघ कर इन जगहों की पहचान की थी। करीब आधे घंटे की खुदाई के बाद वहां से भारी संख्या में हथियार बरामद हुए। सर्च के दौरान प्लास्टिक की आठ पैकेट्स मिलीं हैं, जिनमें हथियारों को रखा गया था। इनमें 20 राइफल, 56 7.64 AK सीरीज गोला बारुद, 20 स्नाइपर, 83 कारतूस, चार पिस्टल मैगजीन, 17 किलोग्राम विस्फोटक और एक रेडियो बरामद हुआ।



Click it and Unblock the Notifications
