Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
फोर्ब्स: दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में है ये 4 भारतीय महिलाएं
बदलते जमाने के साथ महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है, फिर चाहे वह जमीन हो या आसमान, महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर हम उन 4 भारतीय महिलाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। आइए देखते हैं।

निर्मला सीतारमण
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का जिन्होंने फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। 61 वर्ष की निर्मला सीतारमण इस सूची में 41वें स्थान पर है। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री है। मई 2019 में इन्होंने वित्त मंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना काल में निर्मला सीतारमण ने पीएम केयर्स फंड में 1 लाख रुपए का दान किया था। सीतारमण बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना भी बड़ी हिम्मत से करती हैं। नेशनल कमीशन फॉर वुमन की सदस्य रह चुकी निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री का पदभार भी संभाला है।

रोशनी नादर मल्होत्रा
दिग्गज टेक कंपनी एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को फोर्ब्स 2020 की सूची में 55वां स्थान मिला है। हालांकि साल 2019 में वे इस सूची में 54वें स्थान पर थी। रोशनी के पिता और एचसीएल के संस्थापक शिव नादर ने साल 2020 जुलाई में अपनी इकलौती बेटी को सारा कार्यभार सौंपा था। एचसीएल की सीईओ बनने से पहले, रोशनी शिव नाडार फाउंडेशन के ट्रस्टी के रूप में कार्य कर रही थी, जो चेन्नई के श्री शिवसुब्रमण्य नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को लाभ के लिए चलता है। इसके अलावा रोशनी विद्याज्ञान लीडरशिप अकादमी की अध्यक्षा भी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करता है। 38 वर्ष की रोशनी ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया है। आज वे भारत की सबसे अमीर बिजनेस वुमन है।

किरण मजूमदार शॉ
किरण मजूमदार शॉ एक ऐसी महिला है जिन्हें आज हर कोई जानता है। फोर्ब्स 2020 की सूची में इन्हें 68वां स्थान मिला है। Kiran जो बायोकॉन की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयर पर्सन है, 1978 में आयरलैंड के कॉर्क के बायकॉन कैमिकल्स लिमिटेड से एक प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में जुड़ीं। किरण बंगलौर के एक किराये के मकान में रहती थी जहां के गैरेज में मात्र 10,000 रुपए से इन्होंने बायोकॉन की शुरुआत की थी। 16 दिसंबर 2020 में फोर्ब्स ने किरण की नेट वर्थ 4.7 करोड़ अमरीकी डॉलर दर्ज की थी। बेंगलुरु की प्रतिष्ठित दवा कंपनी बायोकोन (Biocon) को पिछले वर्ष कोरोनावायरस की दवा बनाने की अनुमति भी मिली है।

रेणुका जगतियानी
रेणुका जगतियानी, लैंडमार्क समूह की प्रमुख है। फोर्ब्स 2020 की सूची में इन्हें 98वां स्थान मिला है। लैंडमार्क ग्रुप दुबई में स्थित एक बहुराष्ट्रीय समूह है। लैंडमार्क परिधान, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक, मिष्ठान, सौंदर्य प्रसाधन आदि की खुदरा बिक्री करता है। 1973 में प्रियंका के पति मिक्की जगतियानी ने लैंडमार्क की स्थापना की थी। रेणुका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर लैंडमार्क को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है। आज दुनिया के हर कोने में लैंडमार्क को एक प्रतिष्ठित कंपनी के रूप में जाना जाता है। फोर्ब्स के अलावा रेणुका ने अपना नाम फार्च्यून मोस्ट पावरफुल वुमन इंटरनेशनल की लिस्ट में भी दर्ज कराया है।



Click it and Unblock the Notifications











