Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
इस शख्स की क्रिएटिविटी ने अंतरिक्ष यात्री को बेंगलुरु में कराया मूनवॉक, जानिए कौन है ये?
कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जहां एक आदमी बैंगलुरु के गड्डों में एस्ट्रॉनॉट की ड्रेस पहने हुए मूनवॉक करते हुए नजर आया था। वीडियो के अपलोड होते ही सोशल मीडिया में खूब वायरल होने लगा और दर्शकों की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं मिलने लगी। वीडियों में देखा जा सकता है कि एक अंतरिक्ष यात्री चांद की ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सतह पर चल रहा है।
अचानक ही थोड़ी देर में एक वाहन उसके पास से गुजरता है। तब मालूम चलता है कि ये कोई चांद नहीं बल्कि बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़क का नजारा है। इस कॉन्सेप्ट की हर किसी ने खूब तारीफ की। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर इस क्रिएटिव आइडिया के पीछे किस का माइंड हैं? आइए जानते हैं।

बादल नानजुंदास्वामी का था ये आइडिया
दरअसल, यह मशहूर आर्टिस्ट बादल नानजुंदास्वामी का नया आर्टवर्क था, जिसके माध्यम से वह बंगलोर में सड़कों की बदहाली दिखाने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने इसे काफी पंसद किया, कई लोगों ने तो सड़क पर निकल रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट करने में उनकी सहायता की। नानजुंदास्वामी इसी तरह नागरिक समस्याओं की तरफ सरकार और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जाने जाते हैं। नानजुंदास्वामी के इस करतब में अंतरिक्ष यात्री बने थे एक्टर पूरनचंद मैसूर।

क्रेटर का दिया रुप
नानजुंदास्वामी कहते हैं कि, 'मैंने शहर में वैसे तो गड्ढों से भरी कई सड़कें देखी हैं, किन्तु इस सड़क की हालत सबसे खस्ता थी।' यह देखकर ही नानजुंदास्वामी ने इस सड़क को चांद की सतह और उस पर बने विशाल गड्ढों (क्रेटर) का रूप देने का निर्णय लिया। एस्ट्रोनॉट बने पूरनचंद ने इस पहल का हिस्सा बनने में खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा, 'सड़क की हालत बेहद खस्ता है, जल्द ही इसकी मरम्मत की जानी चाहिए।'

पहले भी कर चुके हैं अलग तरह का प्रदर्शन
नानजुंदास्वामी इससे पहले भी करीब 25 इसी तरह के आर्टवर्क कर चुके हैं। सड़क के गड्ढों की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए वह कभी इनमें मगरमच्छ और कभी विशाल अनाकोंडा सांप के पुतले रखकर प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा शहरों में मेनहॉल की समस्या को इंगित करने के लिए वो सड़कों पर आर्टवर्क के जरिए अपना विरोध दिखा चुके हैं।

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने ली सुध
सड़क पर 'एस्ट्रोनॉट' के वीडियों को वायरल होने के बाद कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे लगभग 2500 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से इन खराब सड़कों की शिकायत कर रहे थे लेकिन इलाके का पार्षद या प्रशासन कोई सुध लेने को तैयार नहीं था। लेकिन ये वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने इस जगह की सुध ली।



Click it and Unblock the Notifications
