Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
47 साल की उम्र में ये एक्स आर्मी ऑफिसर बना सुपर मॉडल, फिटनेस ऐसी देखते ही रह जाओगे
हम में से कई लोगों को लगता है कि मॉडलिंग जवां लोगों का प्रोफेशन है। क्योंकि अक्सर लड़के-लड़कियां बहुत कम उम्र में इस प्रोफेशन की तरफ रुख कर लेते हैं।
लाखों की कीमत वाले कपड़े बनाने वाले डिज़ाइनर्स भी सिर्फ जवान मॉडल्स को ही अपने डिज़ाइनर कपड़े पहनवाकर रैंप वॉक करवाते हैं। लेकिन एक एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर (Indian Army Officer) समाज के इस रुढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ , 47 साल की उम्र में रैंप पर वॉक कर रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं आर्मी ऑफिसर से सुपर मॉडल बनें नितिन मेहता की। जिन्होंने आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद मॉडलिंग में अपना कॅरियर बनाने की ठानी और आज कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं।

21 साल दिए इंडियन आर्मी को
नितिन मेहता न इंडियन आर्मी (Indian Army) में रहकर 21 साल देश की सेवा की और अब ये कॅरियर के तौर पर मॉडलिंग कर रहे हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में नितिन मेहता लिखते हैं, '21 साल इंडियन आर्मी में अपनी सेवा देने के बाद 20 मई 2016 को मैंने यूनिफॉर्म छोड़ दी। लाइफ में कुछ नया चुना। मैं पिछले तीन सालों से अपने परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से एक नई जिंदगी जी रहा हूं। इन तीन सालों में मुझे आगे बढ़ाने वालों को मेरा शुक्रिया।'

बदला लुक
नितिन मेहता जहां पहले भारतीय सेना में क्लिन शेव में नज़र आते थे। वहीं, अब चेहरे पर ग्रे बियर्ड के साथ स्टाइलिश अंदाज़ में रैंप पर वॉक करते नजर आते है।

कई ब्रांड में आ चुके है नजर
नितिन मेहता बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने जूलरी ब्रांड के एड में दीपिका के साथ नजर आए थे। इसके साथ ही नितिन मेहता कई और ब्रैंड्स के लिए भी बतौर मॉडल काम करते हैं।

फिटनेस पर देते है ध्यान
47 साल में अपने आपको फिट रखने के लिए वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। इसकी वीडियो भी वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
