Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
एफ- 1 कार से मिलते-जुलते थ्री व्हीलर में दूध बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
जब बात जुगाड़ तकनीक की आती है, तो भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आए दिन भारतीयों के जुगाड़ टेक्निक की वीडियो सोशल मीडिया में देखने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक इनोवेशन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति जो गो-कार्ट या फॉर्मूला 1 (Go-Kart or Formula 1) वाहन चला रहा है। हालांकि मजेदार बात यह है कि इस रेसिंग कार जैसी दिखने वाली गाड़ी के पीछे दूध के डिब्बे रखे हुए हैं। पीछे से सड़क पर आ रही कार में बैठे एक शख्स ने इस दृश्य को अपनो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

दूध बेचने के लिए रेसिंग कार
फॉर्मूला 1 जैसी गाड़ी को चलाता हुआ दिखे एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने काली जैकेट और हेलमेट पहना हुआ है, जो अजीबोगरीब तिपहिया वाहन ड्राइव कर रहा है। वीडियो को देखते ही पता चल रहा है कि वह शख्स कहीं पर दूध पहुंचाने जा रहा है। इस वीडियो को रोड्स ऑफ मुंबई (Roads of Mumbai) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जब आप F1 ड्राइवर बनना चाहते हैं, लेकिन परिवार डेयरी बिजनस में मदद करने के लिए जोर देता है।'
आनंद महिंदा ने ट्वीट करके किया शेयर
इस वीडियो को शेयर होते ही कई यूजर्स ने ट्वीट करके कहा कि आनंद महिंद्रा इस जुगाड़ को देखकर जरुर खुश होंगे। इस वीडियो को ट्वीटर पर कई लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया है। जब ये वीडियो बिजनस टायकून आनंद महिंद्रा तक पहुंचा तो उन्होंने भी इसे शेयर हुए करते हुए इस जुगाड़ की तारीफ करते हुए कहा है कि " लंबे समय बाद मैंने किसी अच्छी चीज को देखा है। मैं इस रोड वॉरियर से मिलना चाहता हूं।" इसके बाद कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
