Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वायरल हो रही है ब्रा पहने हुए इस भेड़ की फोटों, जानें इसकी पीछे की कहानी
इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देती हैं। ऐसी ही यूके की एक भेड़ की तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रही है। जो ब्रा पहने हुए नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इसे इस भेड़ के किसान मालिक ने खींचा है।

इस भेड़ के मालिक ने जैसे ही इस तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर किया, देखते ही देखते लाखों लोगों ने इस फोटो को शेयर किया और खूब पसंद किया। लेकिन आपको बता दें कि इस भेड़ को इसके मालिक ने किसी फैंसी प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक बीमारी के चलते इसे ब्रा पहनाई थी।
इन तस्वीरों को सबसे पहले फ्रैंकलिन वेट्स लाइफस्टाइल फार्म्स (Franklin Vets Lifestyle Farms) ने पोस्ट किया था. तस्वीर पोस्ट किए जाने पर इसका कैप्शन लिखा गया था, 'ब्रा में भेड़! तस्वीर के लिए ऐसा जबरदस्ती नहीं किया गया है।'
बीमारी के चलते मालिक किसान ने किया था ऐसा

इस तस्वीर से जुड़ी एक खबर में बताया गया कि 'रोज' नाम की एक भेड़ टिपलेट्स के साथ गर्भवती थी और गर्भ के भारी वजन ने उसके सस्पेंसरी लिगामेंट्स को नुकसान पहुंचा दिया था। उसका भारी अंग ऐसे में उसकी बॉडी से लटक रहा था. अंग इतना ज्यादा लटक गया था कि वह जमीन में नीचे छू रहा था. ऐसे में अगर उसके लिए कुछ नहीं किया जाता तो यह भेड़ की मौत का कारण बन सकता था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
ऐसे में इस कहानी को जानने के बाद लोग न सिर्फ फेसबुक पर इस भेड़ के स्टाइल को पसंद कर रहे हैं बल्कि उसकी देखभाल के लिए अपनाए गए इस तरीके को भी अपना समर्थन दे रहे हैं। भेड़ के प्रति प्यार को देखते हुए सोशल मीडिया में लोग भेड़ के मालिक की खूब वाह-वाही कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
