Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Makar Sankranti 2024: उत्तर से दक्षिण भारत तक, मकर संक्रांति पर अलग-अलग कोने पर बनती हैं ये डिशेज
Traditional foods For Makar Sankranti : मकर संक्रांति का त्योहार भारत ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी सेलिब्रिट किया जाता है। इस त्योहार की खास बात यह है कि यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसे देश के हर राज्य में अलग-अलग नाम से धूमधाम से मनाया जाता है। संक्रांति को पंजाब में लोहड़ी, असम में भोगली बिहू, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू में पोंगल और गुजरात में उत्तरायन के नाम से जाना जाता है।
अब नाम अलग है तो जाहिर सी बात है इस दिन बनने वाली स्पेशल डिश भी अलग होगी। तिल के लडूडू और खिचड़ी के अलावा भारत के विभिन्न शहरों में इस दिन पारंपारिक व्यंजन बनाया जाता है। चलिए इस मौके पर जानते हैं कि कौन से राज्य में इस दिन खास व्यंजन तैयार होते हैं। तो हम आपको बता रहे हैं कि आखिर देश के 15 अलग-अलग राज्यों में संक्रांति के दिन क्या खास बनता है...

खिचड़ी
मकर सक्रांति को कई जगह खिचड़ी पर्व कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी जरुर बनाई जाती हैं। कई क्षेत्रों में इस दिन उड़द की खिचड़ी और कई जगह आलू, मटर, गोभी जैसी सीज़नल सब्जियों से तैयार होने वाली खिचड़ी से भगवान को भोग लगाकर खाई जाती हैं।

तिल के लड्डू
तिल और गुड़ का मकर संक्रांत पर खास महत्व है। भारत के कई राज्यों में इस दिन खासतौर पर तिल के लड्डू तिल और गुड़ के ही व्यंजन इस दिन खास तौर पर बनाए जाते हैं। उत्तरभारत में तकरीबन हर राज्य में तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। जिसे अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। जैसे उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ जगह पर तिलवा भी बोला जाता है। कर्नाटक में इसे इलू बेला कहा जाता है। महाराष्ट्र में तो तिल के लड्डू को खिलाते हुए एक मुहावरा बोला जाता है। 'तिल-गुल घ्या, आनी गोड़-गोड़ बोला' है, जिसका अर्थ होता है 'तिल और गुड़ खाओ और अच्छा बोलो'।
दही-चूड़ा
भारत के पूर्वोतर राज्यों में मकर सक्रांति के मौके पर बिहार और यूपी के कई जगह दही-चूड़ा खाने की परंपरा है।
तालेर फुलुरी
मकर संक्रांति बंगालियों का एक पौष त्यौहार है जिसमें बंगाली में पोउश-पार्बन कहा जाता है। इस मौके पर यहां तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इन्हें पकवानों में से एक है तालेर फुलुरी। इसे बंगाल में तालेर बोरा भी कहते हैं। यह एक तरह का मीठा स्नैक है जिसे गेहूं के आटे, सूजी और चावल का आटा मिलाकर बनाया जाता है।

घुघुतिया, उत्तराखंड
उत्तराखंड में संक्रांति के दिन जो स्पेशल डिश बनायी जाती है उसे घुघुतिया कहते हैं। इसे आटे और गुड़ के मिश्रण के साथ मिलाकर अनार के फूल, चाकू, लंबे स्पाइरल आदि अलग-अलग शेप्स में तैयार किया जाता है। उसके बाद इन्हें घी में फ्राई कर इनकी माला बनायी जाती है और इस माला को बच्चों को पहनाया जाता है। फिर इसी मिठाई को पक्षियों को भी खिलाया जाता है।
गज़क, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में मकर सक्रांति को गज़क के स्वाद के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। तिल, काजू और मूंगफली, घी और चीनी से तैयार गज़क न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि ये सर्दियों में सेहत के लिहाज से भी बेस्ट है।
गन्ने के रस की खीर, पंजाब
लोहड़ी मतलब पंजाबी मकर सक्रांति बिना इसके अधूरी है। पंजाब में बहुत बड़े तौर पर गन्ने की खेती होती है। जिससे खीर तैयार की जाती है और इसे ड्रायफ्रूट्स के साथ सर्व किया जाता है।
खन्डोह, असम
असम में संक्रांति को बीहू के तौर पर मनाया जाता है और इस दिन बनने वाली स्पेशल डिश का नाम है खन्डोह। चावल को फ्राई करके इसमें दही, गुड़, दूध और कई और चीजें मिलाकर इसे तैयार किया जाता है और संक्रांति के दिन सुबह-सुबह नाश्ते के तौर पर खाया जाता है।

मकर चौला, ओडिशा
ओडिशा में लोग मकर सक्रांति को मकर चौला बनाकर मनाते हैं। इसे चावल के आटे, नारियल, दूध, पके केले, चीनी, कॉटेज चीज़, अदरक, मिर्च पाउडर और अनारदाने से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे प्रसाद की तरह भी बांटने का रिवाज़ है।
पूरन पोली, महाराष्ट्र
पूरन पोली का स्वाद लेना हो तो मकर सक्रांति के मौके पर महाराष्ट्र आने का प्लान बनाएं। चना दाल और गुड़ को आटे में भरकर रोटी की तरह बेलकर घी के साथ पकाते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद वाली ये डिश यहां के लोगों की पसंदीदा डिशों में से एक है।
इलू बेला, कर्नाटक
मकर सक्रांति के अवसर पर तिल के लड्डुओं को स्वाद सिर्फ बिहार में ही नहीं कर्नाटक आकर भी लिया जा सकता है। इन्हें और ज्यादा जायकेदार बनाने के लिए तिल के साथ नारियल बुरादा भी मिलाया जाता है। करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसियों में बांटने की भी परंपरा है यहां।
उंधियू
गुजरात में मकर सक्रांति के मौके पर उंधियू बनाने का रिवाज है। इस डिश में कई तरह की सीज़नल सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हाड़ी में पकाया जाता है जो इसके स्वाद को दोगुना करने का काम करती है। इसे पूड़ी और बाजरे की रोटी के साथ परोसा जाता है।

चावल की पीठा
झारखंड और इसके आस पास के इलाकों में मकर संक्रांति के दिन चावल के आटे से बनने वाली एक खास डिश है चावल का पीठा बनाकर खाया जाता है।
मुरुक्कु, तमिलनाडू
संक्रांति को तमिलनाडू में पोंगल के तौर पर मनाया जाता है और इस दिन मुरक्कु खाने की परंपरा है। उड़द दाल, आटा, अजवायन और तिल को मिलाकर एक आटे जैसा गूंदा जाता है और फिर उसके स्पाइरल्स बनाकर उसे डीप फ्राई किया जाता है। यह कुरकुरा नमकीन खाने में बेहद टेस्टी होता है।
कांगसुबी
मणिपुर में मकर सक्रांति पर बनाई जाने वाली डिश है। कांगसुबी, तिल और गन्ने के जूस से तैयार होने वाली डिश है जिसे बेक किया जाता है और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











