Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
MP Election 2023: राजसत्ता सुख देती हैं मां पीतांबरा सिद्धपीठ, मत्था टेकने से मिलता है CM से लेकर PM पद
MP Election 2023: हाल ही मे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीतांबरा देवी शक्तिपीठ पहुंचकर जीत का आर्शीवाद मांगा और पूजा अर्चना की। चुनावी माहौल में पीतांबरा देवी शक्तिपीठ चर्चाओं में है। इस मंदिर और राजनेताओं को पुराना नाता है। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित पीतांबरा देवी शक्तिपीठ है। यह ऐसी पीठ है, जहां देश के शीर्ष नेता हों या व्यवसायी, सभी यहां आकर अपना सिर झुकाकर अनुष्ठान करवाते हैं।
कहा जाता है ऐसा करने से देवी अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। यह देवी राजयोग की देवी हैं। सत्ता-असत्ता इनके अधीन हैं। इसलिए नेता भी इनकी शरण में जाते हैं।

इसी कारण राजसत्ता प्राप्ति में मां की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस सिद्धपीठ की स्थापना सिद्ध संत स्वामी जी ने 1935 में की थी। वहीं स्थानीय लोगों की मान्यता है कि मुकदमें आदि के सिलसिले में भी मां पीताम्बरा का अनुष्ठान सफलता दिलाने वाला होता है।
मिलता है सत्ता सुख
मान्यता है कि दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा को राजसत्ता की देवी हैं। इसी रूप में भक्त उनकी आराधना करते हैं। राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर गुप्त पूजा अर्चना करते हैं। माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है, उन्हे राजसत्ता का सुख जरूर मिलता है। व्यक्तिगत अनुष्ठान के दौरान इस परिवार के लोग मंदिर परिसर में रुकते हैं। कई वर्ष पहले राजमाता विजयाराजे नवरात्र के दौरान पूरे नौ दिन साधना करती थीं। सिंधिया घराने के लोगों के लिए तो मंदिर परिसर में एक विशेष गेस्टहाउस बना हुआ है।
यह पीएम से लेकर सीएम भी टेक चुके माथा
बताया जाता है कि इस सिद्धपीठ की स्थापना 1935 में की गई। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी या अटल बिहारी वाजपेयी हो या फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया सहित कई नेता पूजा-अर्चना कर चुके हैं। इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते यहां 5 बार आईं। इसके अलावा कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से लेकर देश के सभी प्रमुख राजनेता और वीआईपी यहां आते रहते हैं।
माधवराव सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मां पीतांबरा शक्ति बगलामुखी की कृपा से राजनीति की ऊंचाइयों के शिखर को छुआ है। मंदिर में ऐसे तो राजनीतिज्ञों का जमावड़ा लगा ही रहता है। लेकिन वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी यहां अपने राजनीतिक संकट के दौरान यज्ञ करवाया था। वहीं अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी यहां मां की विशेष पूजा-अर्चना की है।
संजय दत्त भी टेक चुके मत्था
इसी तरह मुबई बम कांड के दोषी संजय दत्त भी अपने उपर चल रहे मुकदमे के दौरान मां के दरबार में मत्था टेकने आए थे।



Click it and Unblock the Notifications