Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
National Consumer Rights Day 2025: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस? जानिए इतिहास और महत्व
National Consumer Rights Day 2025: हर साल 24 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस यानीनेशनल कंज्यूमर डे (National Consumer Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का एक विशेष उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि कोई भी उनके अधिकारों का गलत उपयोग न कर सके। इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही, कानून द्वारा बनाए गए उनके अधिकारों और निष्पक्षता के प्रति सचेत किया जाता है। ऐसे में, आइए जानते हैं राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का इतिहास और महत्व क्या है?

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस?
भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाता है, ताकि उन्हें बताया जा सके की दुनिया में तेजी से उपभोक्ता धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं और उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत व सशक्त रहना चाहिए।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के पारित होने की याद में मनाया जाता है। दरअसल, 1986 में भारत सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया था। इस अधिनियम ने उपभोक्ताओं को विभिन्न अधिकार दिए, जिससे उपभोक्ताओं को शोषण, धोखाधड़ी, मिलावट और घटिया वस्तुओं से बचाया जा सके। इसके साथ ही डिजिटल दुनिया के विकसित होने के साथ-साथ साल 2019 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया, ताकि लोगों को ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी कानूनी सुरक्षा प्रदान की जा सके और उन्हें इसके प्रति जागरूक भी किया जा सके।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का महत्व
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाए जाने का एक विशेष कारण समाज में निष्पक्ष व्यापार और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है, ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। इसके साथ साथ यह अधिनियम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाने का भी साहस देता है। ऐसे में, अगर किसी उपभोक्ता के साथ उनके अधिकारों का खंडन किया जा रहा है, तो वह इसके लिए कानूनी कार्यवाही का भी सहारा ले सकते हैं। साथ ही, यह दिन सरकार में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अवसर प्रदान करता है, ताकि वे उपभोक्ता के मुद्दों का समाधान कर सकें और उपभोक्ता सुरक्षा के लिए सही दिशा में कदम उठा सके।



Click it and Unblock the Notifications
