Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Vikramaditya Vedic Clock : पीएम मोदी दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का आज करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत
Vikramaditya Vedic Clock : पीएम नरेंद्र मोदी उज्जैन में आज (1 मार्च ) दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकापर्ण करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह घड़ी डिजिटल होगी, लेकिन इसका काम करने का तरीका अलग होगा।
ये पहली ऐसी अनोखी घड़ी है जो काल गणना और ग्रह-नक्षत्र पर आधरित समय बताएगी। आइए जानते हैं आखिर ये विक्रमादित्य वैदिक घड़ी क्या है और कैसे ये काम करेगी और इससे जुड़ी खासियत।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियत
प्राचीनकाल से उज्जैन काल गणना का केंद्र रहा है। दुनियाभर में उज्जैन से निर्धारित और प्रसारित कालचक्र, मूहूर्त यानी समय का पालन किया जाता है अब उज्जैन में दुनिया की पहली बार डिजिटल वैदिक घड़ी लगाई जा रही है। इस अनोखी घड़ी में ग्रीन विच टाइम जोन के 24 घंटों को 30 मुहूर्त बांटा गया है। इस घड़ी में ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्तिथी, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्य उदय, सूर्यास्त, सूर्य व चंद्र ग्रहण के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह घड़ी घंटे, मिनट और सेकेंड से जुड़ी जानकारी मिलने के साथ इसमें मौसम और पर्वों से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेगी।
48 मिनट का 1 घंटा
इस घड़ी में सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक की 30 घंटे की टाइमिंग दिखाई देगी। भारतीय समयानुसार (IST) के आधार पर इसमें 1 घंटा 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का तय किया गया है।
कहां हैं यह वैदिक घड़ी?
यह घड़ी उज्जैन स्थित जंतर-मंतर टावर की पांचवीं मंजिल पर लगाई गई है। यह पूरी तरह इंटरनेट से कनेक्टेड है। सबसे जरूरी बात तो यह है कि इसे दिल्ली IIT के स्टूडेंट ने बनाया है। इसमें 30 घंटे, 30 मिनट एवं 30 सेकंड का समय दिखेगा।

सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण भी देख सकेंगे
इस घड़ी में खास ग्राफिक्स तकनीकी का इस्तेमाल किया है। जिसमें हर घंटे अलग-अलग तीर्थस्थलों जैसे अयोध्या का राम मंदिर, कैलाश मानसरोवर, 12 ज्योतिर्लिंग, देश दुनिया के सूर्यास्त और सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण के नजारे, राशि चक्र, नवग्रह आदि दिखाई देंगे। यह घड़ी GPS से जुड़ी होगी और इसके पास टेलिस्कोप भी लगाया जाएगा, जहां से खगोलीय घटनाओ का नजारा देखा जा सकेगा।
मोबाइल एप्प से जुड़ी होगी घड़ी
इस घड़ी को मोबाइल और टीवी पर भी सेट किया जा सकेगा। इसके लिए विक्रमादित्य वैदिक घड़ी मोबाइल ऐप भी जारी किया जाएगा। घड़ी में होने वाले सभी बदलाव को इस एप्प में देख सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications