Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बनें एक अच्छा बेटा
हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बेटा अच्छा बने। देखा जाए तो एक अच्छा बेटा साबित होना मां-बाप को कुछ लौटाने जैसा है। हालांकि मां-बाप का नि:स्वार्थ प्यार और देखभाल हम पर एक ऐसा कर्ज है, जिसे अदा नहीं किया जा सकता है। वह तब से हमारा ख्याल रखते हैं, जब हम मां के पेट में होते हैं। साथ ही उन्होंने हमारे लिए न जाने कितने ही सुख-सुविधाओं की कुर्बानी दे दी।
एक अच्छा बेटा होने के लिए सबसे अहम यह है कि इसे हम अपनी ड्यूटी न समझें। मां-बाप को बदले में अपने बच्चों से प्यार के अलावा और कुछ नहीं चाहिए होता है। अच्छा बेटा बनना कोई टास्क नहीं है, बल्कि यह जीने का एक ढंग है। कल हमारे बच्चे भी हमारे ही नक्शे कदम पर चलेंगे। इसलिए जरूरी है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक अच्छी विरासत सौंपें।
एक अच्छा बेटा होने के लिए जरूरी है कि हम अपने मां-बाप को वैसे ही नि:स्वार्थ भाव से प्यार करें जैसा कि उन्होंने हमसे किया था। सच्चे प्यार का मतलब होता है सम्मान और स्वार्थहीन भाव। जब आपके मां-बाप को आपकी जरूरत होती है और आप उनके साथ होते हैं तो उन्हें बहुत खुशी है। आप भौतिकवादी रूप से बिल्कुल न सोचें और मां-बाप को महंगे उपहार भी न दें। इसकी जगह अगर आप उन्हें डिनर पर बुलाएंगे तो यह उनके लिए आपकी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी बात होगी।

1. प्यार
एक अच्छा बेटा बनने के लिए जरूरी है कि आप अपने मां-बाप के प्रति प्यार दर्शाएं। यह सबसे बुनियादी और अहम बात है। इसके लिए आपको शरमाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

2. जिम्मेदार बनें
एक अच्छा बेटा वह होता है, जो जिम्मेदार हो और अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी ख्याल रखता हो। इससे मां-बाप को लगता है कि आप अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं और उनकी अनुपस्थिति में घर की देखभाल कर सकते हैं।

3. लोगों की इज्जत करना
एक अच्छा बेटा बनने का यह भी अहम पहलू है। आपको सिर्फ अपने मां-बाप का ही नहीं बल्कि अपने शिक्षक, परिवार के अन्य सदस्य और दोस्तों की भी इज्जत करनी चाहिए।

4. अच्छे से पढ़ाई करें
आप पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। इससे हमारी जिंदगी की दिशा तय होती है। अच्छे नैतिक मूल्यों वाला एक पढ़ा लिखा व्यक्ति निश्चित रूप से एक अच्छा बेटा साबित होगा।

5. ईमानदारी
अपने मां-बाप के प्रति ईमानदार रहना बहुत अहम है। गलतियां हम सबसे होती है, पर इसे मां-बाप के सामने स्वीकार कर लेना एक अच्छे बेटे की निशानी है।

6. भाई—बहन के प्रति भी दिखाएं प्यार
एक अच्छा बेटा होने का यह मतलब नहीं कि आपका प्यार सिर्फ मां-बाप तक ही सीमित हो। एक अच्छा बेटा वह होता है, जो अपने भाई-बहन के प्रति भी प्यार और सम्मान दर्शाता है।

7. रास्ते से न भटकें
कई बार ऐसा होता है कि हम रास्ते से भटक जाते हैं और गैरकानूनी कामों में शामिल हो जाते हैं। इनसे दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी होता है।

8. नशे का आदी
परिवार और दोस्तों के साथ कभी कभार ड्रिंक करना तो ठीक है, पर कभी भी आपको इसका आदी नहीं होना चाहिए। साथ ही आप ऐसे नशे से पूरी तरह से दूर रहें, जिसे छोड़ पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

9. हमेशा मौजूद रहें
कई बार मां-बाप को आपको जरूरत होती है। ऐसे मौके पर अगर आप उनके साथ रहेंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

10. एक अच्छा व्यक्ति बनें
एक अच्छा बेटा होने के लिए आपको एक अच्छा व्यक्ति होना पड़ेगा। बच्चों में अपने मां-बाप का ही सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए एक अच्छा व्यक्ति बनें, ताकि आपके मां-बाप आप पर गर्व करें। अगर आपका कोई दोस्त आपके बारे में आपके मां-बाप से कुछ अच्छा कहता है, तो उन्हें बहुत ज्यादा खुशी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
