Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जॉब अच्छी न लगने के 5 लक्षण
कई बार आप इंसान को देखते ही समझ जाते है कि यह अपने काम और अपनी जॉब से बिल्कुल भी खुश नहीं है और अपने डेलीरूटीन से ऊब चुका है। उसकी आदतें और शौक, उसके प्रोफेशन से बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसे लोगों की नौकरी के प्रति अरूचि को उनकी आदतों से समझा जा सकता है। इस आर्टिकल में 5 लक्षण दिए गए है जो दर्शाते है कि उस इंसान को अपनी नौकरी में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह नई नौकरी या नए प्रोफेशन को चुनना चाहता है।

1) सुबह नींद ही नहीं खुलती है : अगर आपको अपनी नौकरी अच्छी नहीं लगती है तो हर सुबह ऑफिस जाने से पहले उठना आपको युद्ध लड़ने जैसा लगेगा। आपका एलॉर्म बजता रहेगा और आप उसे बंद करते रहेगे। जब आप उठ जाते है तो भी न जाने के बहाने के ढूढंते है।
2) को-वर्कर के साथ कोई कॉन्टेक्ट नहीं है : क्या आपको याद है जब आप इस ऑफिस में आएं थे तो सभी के साथ खूब बातें करते थे, लेकिन अब आपको किसी से बात करने में अच्छा नहीं लगता, आप सभी की कम्पनी से दूर रहना चाहते है, और उनके साथ हैंगआउट करना भी पसंद नहीं है। जो लोग अपनी जॉब में बोरियत महसूस करते है वह इस तरह की एक्टिीविटी करने लगते है। 2014 में बेहतर लीडर बनने के टिप्स
3) कोई नया काम लेना पसंद न हो : जब किसी व्यक्ति को अपनी जॉब में मजा नहीं आता है और वह कुछ और करना चाहता है तो नई जिम्मेदारियों को लेने से कन्नी काटता है। उसे लगता है कि पहल करने से वह फंस जाएगा और उसे इसमें कोई फायदा या मजा नहीं आने वाला है। ऐसा न करने से प्रमोशन पर भी असर पड़ता है लेकिन जॉब में मजा न आने वाले लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आता है।
4) एसाइनमेंट, टाइम पर पूरा न कर पाते हो : आप हर काम करने में सक्षम है, कर सकते है लेकिन फिर भी आप उस काम को सही समय पर पूरा नहीं करते है तो यह साफ दर्शाता है कि आपको नौकरी से प्यार नहीं है, आपको अपनी नौकरी अच्छी नहीं लगती है। आपकी इस आदत से आपको ही दिक्कत होने वाली है, ये बात भी आपको पता है लेकिन फिर भी आप ऐसा करने में कतराते नहीं है।
5) डिमोशन लेने को तैयार रहते हो : अगर आपको या किसी भी दूसरे व्यक्ति को अपनी जॉब अच्छी नहीं लगती है तो वह हमेशा नौकरी से निकाले जाने या डिमोशन के लिए तैयार रहता है। ऐसे लोगों को हमेशा लगता है कि वह यहां से हटकर ज्यादा अच्छा काम कर पाएंगे। या उसे हर टाइम ऐसा लगता है कि यहां का सिस्टम ठीक नहीं है काश ये ऑफिस कहीं और चला जाएं आदि । अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो साफ है कि आपको अपनी नौकरी अच्छी नहीं लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
