Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ऑफिस में कैसे डील करें टेढ़े लोगों से ?
ऑफिस में आपको कई तरह के लोग मिल जाएंगे। कुछ लोग आपकी बेवजह मदद करेगें तो वहीं कुछ लोग आपसे रूखा व्यावहार करेगें। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस व्यक्ति से किस तरह से डील करें। ऑफिस की पॉलिटिक्स में खुद को ज्यादा शामिल कर लेना सही बात नहीं है। साथ ही साथ उसे ज्यादा इगनोर करना भी उचित नहीं है। ऑफिस में टेढ़े लोगों से समझौता करना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे लोगों से निपटने में आपका आत्मविश्वास बहुत काम आता है।

1. अपने काम से हमेशा विश्वास जताएं- ऑफिस में ऐसे कई लोग रहेगें जो हर वक्त आपको काम के लिये नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। आपका काम ऐसा होना चाहिये जिसे देख कर लोगों को आपको कुछ भी बोलने का मौका ना मिले।
2. ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें- आप ऑफिस में काम करने जाती हैं, ना कि गॉसिप और पॉलिटिक्स करने। ऑफिस में हमेशा अपने काम से मतलब रखें और किसी कि बात में हां ना मिलाएं। ऑफिस में किसके बीच में क्या चल रहा है, आपको उससे कोई मतलब नहीं होना चाहिये।
3. सीधा बोलें- जब लोगों के साथ काम करना मुश्किल हो रहा हो, तब आपको उनसे सीधे बोलना चाहिये। साफ बोलें और उनके दृारा खोदे हुए गढ्ढे में गिरने से बचें। अगर आपको उनका व्यावहार अच्छा नहीं लगता तो, उसे उनसे साफ बोल दें। ऑफिस पॉलिटिक्स को ऐसे करें अनदेखा
4, महनत से काम करें- ऑफिस में जितनी भी परेशानियां हैं, वह सब अच्छा काम करने से कम हो सकती हैं। ऑफिस के काम में बिल्कुल भी बयमानी ना करें नहीं तो आपकी इज्जत दांव पर लग सकती है। अगर आपका काम अच्छा निकला तो आपको उन्हें कोई जवाब देने की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
5. उनसे भी ज्यादा टेढ़े बन जाएं- अगर ऑफिस में आपके नजरअंदाज करने के बावजूद भी कोई व्यक्ति आपसे बुरा व्यवहार कर रहा है, तो समय आ गया है कि आप भी उससे बुरे से व्यवहार करें। यह सबसे बेहतर तरीका है, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का।



Click it and Unblock the Notifications
